ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहरभागलपुर में पथ निर्माण मंत्री का वीडियो वायरल, जेडीयू सांसद अजय मंडल को दी चेतावनी, कहा..'चेत जाइए, नहीं तो...'Bihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहरभागलपुर में पथ निर्माण मंत्री का वीडियो वायरल, जेडीयू सांसद अजय मंडल को दी चेतावनी, कहा..'चेत जाइए, नहीं तो...'

बिहार में बालू माफिया के हौसले बुलंद : रेड करने पहुंची पुलिस टीम पर बोला हमला : दारोगा पर चढ़ा दी गाड़ी

NAWADA : बिहार में अवैध बालू खनन में लगे माफिया के हौसले दिनों-दिन बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ बालू माफिया पुलिसकर्मियों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला नवादा से सामने आया

बिहार में बालू माफिया के हौसले बुलंद : रेड करने पहुंची पुलिस टीम पर बोला हमला : दारोगा पर चढ़ा दी गाड़ी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA : बिहार में अवैध बालू खनन में लगे माफिया के हौसले दिनों-दिन बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ बालू माफिया पुलिसकर्मियों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला नवादा से सामने आया है, जहां बालू माफिया ने छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इस दौरान बालू माफिया ने पुलिस टीम में शामिल दारोगा पर ही गाड़ी चढ़ा दी।


दरअसल, नवादा में बालू माफिया ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया है जिसमें एक पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गया है। अवैध बालू खनन की जानकारी मिलने के बाद सिरदला पुलिस लौन्द बाजार में छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान बालू माफिया ने थाने में तैनात दारोगा संजीव कुमार पर गाड़ी चढ़ा दी, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए।
 
 

घटना के बाद बालू माफिया ट्रैक्टर समेत फरार हो गए। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने घायल दारोगा को इलाज के लिए सिरदला पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे नवादा रेफर कर दिया है। नवादा सदर अस्पताल में इलाज के बाद घायल एएसआई को बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस टीम हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता