ब्रेकिंग
15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...

बिहार : बहन के बॉयफ्रेंड को निपटाने के लिए भाई ने दिया 4 लाख की सुपारी, मोबाइल से खुला राज

BIKRAMGANJ : खबर बिक्रमगंज से आ रही है जहां पुलिस ने रविवार को राहुल कुमार उर्फ बंटी हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस के अनुसार यह मामला ल्पोवे अफेयर का है. अपराधी हिमा

बिहार : बहन के बॉयफ्रेंड को निपटाने के लिए भाई ने दिया 4 लाख की सुपारी, मोबाइल से खुला राज
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIKRAMGANJ : खबर बिक्रमगंज से आ रही है जहां पुलिस ने रविवार को राहुल कुमार उर्फ बंटी हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस के अनुसार यह मामला ल्पोवे अफेयर का है. अपराधी हिमांशु नाम के युवक को मारने आए थे लेकिन बीच में आए राहुल की हत्या हो गई. और हिमांशु गंभीर रूप से जख्मी हुआ था लेकिन बच गया. इसी मामले में पुलिस रविवार को नामजद आरोपित नीतीश को कैमूर जिला के मोहनिया और रॉकी को दुर्गावती थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. इस मामले को पर्दाफाश करने में पुलिस मोबाइल सर्विलांस का सहारा लिया गया. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि हत्या का पूरा मामला एक लड़की और हिमांशु के प्रेम प्रसंग से जुड़ा है. हिमांशु राहुल के साथ रहता था और उससे उसकी दोस्ती थी. राहुल की दोस्ती नीतीश और रॉकी से थी. इसलिए प्रिंस ने हिमांशु की हत्या के लिए नीतीश और रॉकी को चार लाख की सुपारी दी और दो कट्टा मंगाया. 


जानकारी के अनुसार प्रिंस की बहन से हिमांशु का अफेयर चल रहा था. इससे प्रिंस काफी गुस्सा था.  वारदात का अंजाम देने के लिए नीतीश और रॉकी राहुल के घर गुरुवार की रात आए थे.  वहीं रात में करीब एक बजे नीतीश और राकी ने पहले हिमांशु पर गोली चलाई लेकिन उसे बचाने के लिए राहुल सामने आ गया. राहुल के सिर में गोली लगने से उसकी मौत हो गई. वहीं हिमांशु को गोली मारने के साथ उसपर चाकू से भी हमला किया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.


वहीं इस वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बाइक अस्कामिनी मंदिर परिसर में छोड़ भाग गए. जिसे पुलिस ने स्थानीय लोगों की सूचना पर अपने कब्जे में कर लिया. फिर पुलिस ने पहले प्रिंस को पकड़ा और उसके पास से दो देसी कट्टा भी बरामद किया. फिर पुलिस ने उसी की निशानदेही पर नीतीश को कैमूर जिला के मोहनिया और रॉकी को दुर्गावती थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. इसके पूर्व शनिवार की रात प्रिंस की गिरफ्तारी डालमियानगर थाना क्षेत्र के प्रयाग बिगहा गांव से की गई थी. उसके पास से दो कट्टा और बाइक भी जब्त हुई थी.


इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि रॉकी और नीतीश को नामजद किए जाने के बाद पुलिस दोनों का मोबाइल नंबर पता कर उसे सर्विलांस पर रखी. उनके कॉल डिटेल्स निकाल प्रिंस और राकी तथा नीतीश के बीच हुई बातचीत के बारे में पता लगाया. जिसमें प्रिंस ने हिमांशु की हत्या के दोनों को चार लाख रुपये देने की बात कही है. दोनों का मोबाइल लाकेशन मोहनिया और दुर्गावती में होने के कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. इसके पहले प्रिंस का मोबाइल लोकेशन डालमियानगर के प्रयागबिगहा में होने की जानकारी मिलते ही छापेमारी कर एक दिन पूर्व उसे गिरफ्तार किया गया था.


टैग्स