ब्रेकिंग
अस्त्रहीन आदमी से बात करना जरूरी है क्या?’ अनंत सिंह पर भड़के नीरज कुमार, ललन सिंह को लेकर भी खोला 2019 का राज!✦NDA के भीतर ही रच दिया गया चक्रव्यूह! हार के बाद JDU कैंडिडेट बोले- मेरा हुआ अभिमन्यु वध, सांसद ने खोली भीतरघात की पोल तो BJP विधायक ने किया पलटवार ✦राजद में फिर संगठन का ‘खेल’! 3 महीने पहले भंग कमेटियां अब दिल्ली बुलाईं, सिद्दीकी के फरमान से उठे बड़े सवाल✦दुलारचंद हत्याकांड में सरेंडर का आदेश, अब अनंत सिंह की नई पोस्ट ने खींचा ध्यान; बोले- गरीब-गुरबों पर अत्याचार नहीं सहेंगे छोटे सरकार✦साधु बनने निकला था 9 साल का बच्चा, फिर भाई की हत्या ने बदल दी जिंदगी... कभी गांव में चलता था सिक्का, कभी बग्घी से विधानसभा पहुंचा, अब फिर जेल की बारी!✦अस्त्रहीन आदमी से बात करना जरूरी है क्या?’ अनंत सिंह पर भड़के नीरज कुमार, ललन सिंह को लेकर भी खोला 2019 का राज!✦NDA के भीतर ही रच दिया गया चक्रव्यूह! हार के बाद JDU कैंडिडेट बोले- मेरा हुआ अभिमन्यु वध, सांसद ने खोली भीतरघात की पोल तो BJP विधायक ने किया पलटवार ✦राजद में फिर संगठन का ‘खेल’! 3 महीने पहले भंग कमेटियां अब दिल्ली बुलाईं, सिद्दीकी के फरमान से उठे बड़े सवाल✦दुलारचंद हत्याकांड में सरेंडर का आदेश, अब अनंत सिंह की नई पोस्ट ने खींचा ध्यान; बोले- गरीब-गुरबों पर अत्याचार नहीं सहेंगे छोटे सरकार✦साधु बनने निकला था 9 साल का बच्चा, फिर भाई की हत्या ने बदल दी जिंदगी... कभी गांव में चलता था सिक्का, कभी बग्घी से विधानसभा पहुंचा, अब फिर जेल की बारी!

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश, बाजार से लौट रहे शख्स को मारी गोली

NAWADA: खबर नवादा से आ रही है, जहां बदमाशों ने बाजार से घर लौट रहे शख्स को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना वारिसलीगं

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश, बाजार से लौट रहे शख्स को मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: खबर नवादा से आ रही है, जहां बदमाशों ने बाजार से घर लौट रहे शख्स को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मोसमा गांव के पास की है।


शख्स की पहचान मोसमा गांव निवासी किशुन चौधरी के 45 वर्षीय बेटे राजेंद्र पासी उर्फ मुन्ना चौधरी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मुन्ना चौधरी सोमवार की देर रात वारिसलीगंज बाजार से अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में घात लगाए बदमाशों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।


गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और घायल को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे विम्स पावापुरी रेफर कर दिया। गोली मुन्ना चौधरी के सीने में बाएं तरफ लगी है।


डॉक्टर ने गोली शरीर में फंसे होने की बात कही है। घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। घायल मुन्ना चौधरी ने दो लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता