ब्रेकिंग
रेलवे पटरी के पास मिला विवाहिता का शव, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस समारोह में मंत्री की जुबान फिसली, महात्मा गांधी को कहा ‘राष्ट्रपति’... तो जेपी को बताया ‘जनप्रकाश’पप्पू यादव ने एक दिन के भूख हड़ताल का किया ऐलान, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनीबिहार में सनसनीखेज वारदात: घर में अकेली महिला की बेरहमी से हत्या, लाखों की संपत्ति लूटकर फरार हुए बदमाशरांची में तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोके गए देवेंद्र नाथ महतो, पुलिस पर धक्का-मुक्की का आरोपरेलवे पटरी के पास मिला विवाहिता का शव, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस समारोह में मंत्री की जुबान फिसली, महात्मा गांधी को कहा ‘राष्ट्रपति’... तो जेपी को बताया ‘जनप्रकाश’पप्पू यादव ने एक दिन के भूख हड़ताल का किया ऐलान, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनीबिहार में सनसनीखेज वारदात: घर में अकेली महिला की बेरहमी से हत्या, लाखों की संपत्ति लूटकर फरार हुए बदमाशरांची में तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोके गए देवेंद्र नाथ महतो, पुलिस पर धक्का-मुक्की का आरोप

बिहार में तांडव मचा रहे बदमाश! पिस्टल दिखा फाइनेंस कर्मी से लूट लिए लाखों रुपए; जाते-जाते बाइक भी ले गए

SAHARSA: खबर सहरसा से आ रही है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मी से पिस्टल के बल पर दो लाख रुपए लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से

बिहार में तांडव मचा रहे बदमाश! पिस्टल दिखा फाइनेंस कर्मी से लूट लिए लाखों रुपए; जाते-जाते बाइक भी ले गए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: खबर सहरसा से आ रही है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मी से पिस्टल के बल पर दो लाख रुपए लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े लूट की इस घटना से इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। घटना बसनही थाना क्षेत्र के मलोधा गांव के पास की है।


जानकारी के अनुसार, भारत माइक्रो फाईनेंस कंपनी का कर्मी पंकज कुमार अपनी बाइक पर सवार होकर महिला समूह से कलेक्शन के लिए ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के खोखशी श्याम गया था। जहां से करीब दो लाख रुपये कलेक्शन कर वापस महुआ बाजार स्थित भारत बैंक आ रहा था। इसी दौरान मलोधा गांव के पास अपाचे व पल्सर पर पांच हथियारबंद अपराधियों ने ओवरटेक कर उसका रास्ता रोक दिया।


इसके बाद अपराधियों ने पंकज के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब फाइनेंस कर्मी ने इसका विरोध दिया तो बदमाशों ने गोली चला दी जो उसके हेमलेट पर लगी। इसके बाद अपराधियों ने रुपयों से भरा बैग और मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद पीड़ित फाइनेंस कर्मी थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता