ब्रेकिंग
NH-28 पर चलती स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से तीन लोगों की बची जानवाटर पार्क विवाद गहराया: जेडीयू MLC ने जताई गहरी नाराजगी, अपनी ही सरकार की कार्यशैली पर उठाए गंभीर सवालडायन बताकर महिला को जिंदा जलाने की कोशिश, पुलिस ने भीड़ के बीच से बचायापत्नी की विदाई के लिए ससुराल में टावर पर चढ़ा यूपी का युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामामधुबनी में हाईटेंशन तार की चपेट में आए भाई-बहन, बहन की मौत; भाई की हालत गंभीरNH-28 पर चलती स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से तीन लोगों की बची जानवाटर पार्क विवाद गहराया: जेडीयू MLC ने जताई गहरी नाराजगी, अपनी ही सरकार की कार्यशैली पर उठाए गंभीर सवालडायन बताकर महिला को जिंदा जलाने की कोशिश, पुलिस ने भीड़ के बीच से बचायापत्नी की विदाई के लिए ससुराल में टावर पर चढ़ा यूपी का युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामामधुबनी में हाईटेंशन तार की चपेट में आए भाई-बहन, बहन की मौत; भाई की हालत गंभीर

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश, लूटपाट का विरोध करने पर नाबालिग को सरेआम मार दी गोली

BEGUSARAI: बिहार में बेखौफ बदमाश लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है जहां लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े एक नाबालिग लड़के को

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश, लूटपाट का विरोध करने पर नाबालिग को सरेआम मार दी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में बेखौफ बदमाश लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है जहां लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े एक नाबालिग लड़के को गोली मार दी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आठवां ढाला के पास कोरिया की है।


अपराधियों की गोली से घायल हुए नाबालिग लड़के की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरिया गांव के वार्ड-1 निवासी अशोक महतो के 15 वर्षीय बेटे राधे कृष्ण के रूप में की गई है। घायल राधे कृष्ण ने बताया कि वह कोरिया और आठवां ढ़ाला के बीच में गन्ना का जूस बेचता है। मंगलवार की दोपहर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश उसके ठेले के पास पहुंचे और उसका रुपया एवं मोबाइल छीनने लगे।


जब उसने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर लोग घटना स्थल की ओर दौड़े, तो अपराधी वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल नाबालिग लड़के को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता