ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव, दिनदहाड़े पशु कारोबारी को मारी गोली

JEHANABAD : बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी लोगों को लगातार अपनी गोलियों का निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला जहानाबाद से सामने आया है। जहां अपराधियों ने एक पशु कारोबारी को दिनदहाड़े ग

बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव, दिनदहाड़े पशु कारोबारी को मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD : बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी लोगों को लगातार अपनी गोलियों का निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला जहानाबाद से सामने आया है। जहां अपराधियों ने एक पशु कारोबारी को दिनदहाड़े गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल कारोबारी को इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है। घटना घोसी थानाक्षेत्र के चुनुकपुर गांव की है।


अपराधियों की गोली से घायल पशु कारोबारी रईश यादव पशु मेला झुमकी से पशु की खरीद बिक्री कर अपने गांव चुनुकपुर लौट रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए गांव के ही कुछ बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने के बाद पशु कारोबारी खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कारोबारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया है। अपराधियों की गोली कारोबारी के पेट में लगी है, जो अभी भी उसके शरीर में फंसी हुई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी शरू कर चुकी है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता