ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: JDU नेता के भाई की बेरहमी से हत्या, कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतारा

BHAGALPUR: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए है। बेखौफ अपराधी किसी की भी हत्या करने से परहेज नहीं कर रहे हैं। ताजा घटना भागलपुर से सामने आई है, जहां अपराधियों ने जेडीयू नेता

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: JDU नेता के भाई की बेरहमी से हत्या, कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए है। बेखौफ अपराधी किसी की भी हत्या करने से परहेज नहीं कर रहे हैं। ताजा घटना भागलपुर से सामने आई है, जहां अपराधियों ने जेडीयू नेता के भाई की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। 


दरअसल, भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने जेडीयू जिला सचिव के भाई की बेरहमी से हत्या कर दी है। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने मृतक के शव को किशनपुर पंचायत के भवनाथपुर सड़क से करीब दो सौ मीटर के दूरी फेक दिया और मौके से फरार हो गए।


मृतक की पहचान किशनपुर पंचायत के रहने वाले महेश राय के 37 वर्षीय बेटे अविनीश कांत राय के रुप में हुई है। अज्ञात अपराधियो ने अवनीश के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जताई जा रही है की जमीनी विवाद को लेकर वारदात को अंजाम दिया है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता