ब्रेकिंग
19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद! SDO के ड्राइवर की गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी

MADHUBANI: बिहार में अपराधियों के हौसले बढते ही जा रहे हैं। पटना में दारोगा को गोली मारने के बाद अब बेखौफ बदमाशों ने मधुबनी में एसडीओ के निजी ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी। इस

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद! SDO के ड्राइवर की गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: बिहार में अपराधियों के हौसले बढते ही जा रहे हैं। पटना में दारोगा को गोली मारने के बाद अब बेखौफ बदमाशों ने मधुबनी में एसडीओ के निजी ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है। घटना फुलपरास थाना क्षेत्र के लोहिया चौक की है।


मृतक की पहचान मधुबनी में एसडीओ के प्राइवेट ड्राइवर फुलपरास थाना क्षेत्र के सिसवा बरही गांव निवासी मो. शकील के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार की देर शाम शकील किसी काम से फुलपरास लोहिया चौक गए थे, तभी बदमाशों ने उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।


आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। उधर, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।