ब्रेकिंग
Bihar JDU: MLC चुनाव के बीच जदयू ने अचानक क्यों बदली युवा टीम? चुनाव सिर पर, संगठन में फेरबदल से उठे सवाल✦Bihar MLC Election : ‘दिमाग नर्वस कर गया है...’ निशांत को लेकर अनंत सिंह के बयान पर नीरज कुमार का पलटवार, कहा - ‘मूर्ख मार्तंड पर नहीं करता बात, एक ही इंजेक्शन में हो गए बेचैन...✦दुर्गा पूजा में पटना की सड़कों पर जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, वरना जाम में फंसकर हो जाएंगे परेशान! चेक करें रूट✦बंदर को बचाने में गई युवक की जान, खड़े ट्रक में घुसी बाइक; 16 वर्षीय साथी गंभीर✦Bihar Education Department: दिवाली तक पूरा होगा शिक्षा विभाग का बड़ा काम, 2352 योजनाओं पर आया सख्त आदेश✦Bihar JDU: MLC चुनाव के बीच जदयू ने अचानक क्यों बदली युवा टीम? चुनाव सिर पर, संगठन में फेरबदल से उठे सवाल✦Bihar MLC Election : ‘दिमाग नर्वस कर गया है...’ निशांत को लेकर अनंत सिंह के बयान पर नीरज कुमार का पलटवार, कहा - ‘मूर्ख मार्तंड पर नहीं करता बात, एक ही इंजेक्शन में हो गए बेचैन...✦दुर्गा पूजा में पटना की सड़कों पर जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, वरना जाम में फंसकर हो जाएंगे परेशान! चेक करें रूट✦बंदर को बचाने में गई युवक की जान, खड़े ट्रक में घुसी बाइक; 16 वर्षीय साथी गंभीर✦Bihar Education Department: दिवाली तक पूरा होगा शिक्षा विभाग का बड़ा काम, 2352 योजनाओं पर आया सख्त आदेश

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, आरा में शिक्षक को मारी गोली

ARRAH: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी इतने बेखौफ हो गये हैं कि एक के बाद एक घटना को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि अपराधियों में पुलिस का डर ही खत्म हो गया है।

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, आरा में शिक्षक को मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी इतने बेखौफ हो गये हैं कि एक के बाद एक घटना को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि अपराधियों में पुलिस का डर ही खत्म हो गया है। अपराधियों ने इस बार आरा में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है जहां एक शिक्षक को निशाना बनाया है। बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने एक टीचर को गोली मार दी है। 


गोली लगते ही टीचर सड़क पर गिर गये जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले गये। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना भोजपुर जिले के धोबहा थाना क्षेत्र के बेहरा गांव स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र के पास की है। जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।


घायल शिक्षक की पहचान बिहिया के राजा बाजार निवासी 34 वर्षीय मो. मुमताज आलम के रूप में हुई है। मुमताज आलम उदयभानपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है। घायल टीचर ने बताया कि स्कूल से घर लौटने के दौरान एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद वो जमीन पर गिर गया और अपराधी हथियार लहराते फरार हो गये। अपराधियों ने उसे गोली क्यों मारी इस बात का पता मुमताज आलम को भी नहीं है। वह भी इस घटना से हैरान है कि आखिर उसे गोली किसने मारी? फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है।