ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..

बिहार : मैट्रिक की तीन छात्राओं का अपहरण, पेपर देने घर से निकली थीं बच्चियां, परिजनों में मचा कोहराम

GOPALGANJ : गोपालगंज में मैट्रिक की परीक्षा देने के लिए घर से निकली 3 छात्राओं के अपहरण का मामला सामने आया है। जिसको लेकर छात्राओं के परिजनों द्वारा थाने में अलग-अलग केस दर्ज कराया

बिहार : मैट्रिक की तीन छात्राओं का अपहरण, पेपर देने घर से निकली थीं बच्चियां, परिजनों में मचा कोहराम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ : गोपालगंज में मैट्रिक की परीक्षा देने के लिए घर से निकली 3 छात्राओं के अपहरण का मामला सामने आया है। जिसको लेकर छात्राओं के परिजनों द्वारा थाने में अलग-अलग केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने अपहृत छात्राओं के परिजन के बयान पर शिकायत दर्ज कर लड़कियों की सकुशल बरामदगी के लिए छानबीन शुरू कर दी है।


अगवा हुई छात्राओं में गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन मोहल्ला निवासी श्रीभगवान की बेटी सीमी कुमारी, नगर थाना क्षेत्र के पुरानी चौक मोहल्ले के निवासी परशुराम महतो की बेटी प्रीती कुमारी और बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर बाजार निवासी अमरेश कुमार की बेटी काजल कुमारी शामिल है।


थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन का सीडीआर खंगाल रही है। जांच में पुलिस IT सेल की भी मदद ले रही है। फिलहाल एक आरोपी का लोकेशन पटना और दूसरे का उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में मिलने की बात बताई जा रही। इस जानकारी के बाद पुलिस टीम छापेमारी के लिए रवाना हो गई है।


इधर, एसपी आनंद कुमार ने दो छात्राओं के अपहरण की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में कार्रवाई के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया है। एसपी ने भरोसा दिलाया है कि अपहृत छात्राओं को जल्द बरामद कर लिया जाएगा। पुलिस की मानें तो छात्रा को अगवा करने वाले एक आरोपी का लोकेशन दिल्ली में मिला है।


गौरतलब है कि बीते 23 फरवरी को नगर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास से नाबालिग छात्रा का अपहरण कर लिया गया। सीमी कुमारी बोर्ड का पेपर देने के लिए घर से निकली थी। अपहरण के 48 घंटे बीतने के बाद भी अगवा छात्रा का सुराग नहीं मिला है। किसी अनहोने से परेशान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।