ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

बिहार : मामूली विवाद को लेकर भाई ने ही ले ली भाई की जान, पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा

BETTIAH: रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना बेतिया से सामने आ रही है, जहां मामूली विवाद को लेकर एक भाई ने अपने ही भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना शिकारपुर थाना क्षेत्र के बरगजवा

बिहार : मामूली विवाद को लेकर भाई ने ही ले ली भाई की जान, पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना बेतिया से सामने आ रही है, जहां मामूली विवाद को लेकर एक भाई ने अपने ही भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना शिकारपुर थाना क्षेत्र के बरगजवा गांव की है। दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से नाली का विवाद चल रहा था। विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया और एक भाई ने दूसरे भाई को इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक की पहचान बरगजवा गांव निवासी 60 वर्षीय शिवजी साह के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं का गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ जारी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। मारपीट की घटना में मृतक की पत्नी, बेटा और पोता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिसका इलाज चल रहा है।


बताया जा रहा है कि बरगजवा गांव निवासी शिवजी साह का अपने भाई रामजी साह से लंबे समय से नाली का विवाद चल रहा था। शनिवार को इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते बात मारपीट तक पहुंच गई। इसी दौरान रामजी साह ने शिवजी साह की जमकर पिटाई कर दी जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल शिवजी साह को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता