ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar News: JDU की समीक्षा बैठक में खुल गई अंदरूनी राजनीति की पोल! ललन सिंह पर शिकायत, BJP के सहयोग को बताया दिखावा✦Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला✦Bihar News : भोजपुर में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड के शूटर का हाफ एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar News: JDU की समीक्षा बैठक में खुल गई अंदरूनी राजनीति की पोल! ललन सिंह पर शिकायत, BJP के सहयोग को बताया दिखावा✦Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला✦Bihar News : भोजपुर में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड के शूटर का हाफ एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली

बालू से काली कमाई... माइनिंग विभाग के डिप्टी डायरेक्टर पर शिकंजा, पटना समेत 3 ठिकानों पर EOU का रेड

PATNA : इस वक्त बड़ी खबर पटना राजधानी से आ रही है जहां बालू के अवैध खनन मामले में खान एवं भू तत्व विभाग के उप निदेशक सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा के तीन ठिकानों पर सोमवार की सुबह आर्थिक अ

बालू से काली कमाई... माइनिंग विभाग के डिप्टी डायरेक्टर पर शिकंजा, पटना समेत 3 ठिकानों पर EOU का रेड
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : इस वक्त बड़ी खबर पटना राजधानी से आ रही है जहां बालू के अवैध खनन मामले में खान एवं भू तत्व विभाग के उप निदेशक सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा के तीन ठिकानों पर सोमवार की सुबह आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने धावा बोला है. उनके पटना सहित औरंगाबाद स्थित आवास के साथ सचिवालय स्थित उनके सरकारी कार्यालय की भी तलाशी ली जा रही है. 


बता दें अभी तक मिली खबर के अनुसार सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा औरंगाबाद में पैतृक आवास न्‍यू एरिया योद्धा बिगहा, रूपसपुर स्थित वेदनगर के किराये के मकान एवं सचिवालय स्‍थ‍ित कार्यालय में तलाशी ली जा रही है. इस टीम में कई पदाधिकारी और पुलिस कर्मी शामिल है। जिला मुख्यालय के न्यू एरिया योद्धा बीघा में उनका अपना मकान है. यहां मकान पर टीम सुबह पहुंची और छापेमारी में कर रही है।


सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा के पटना सहित औरंगाबाद स्थित आवास के साथ सचिवालय स्थित उनके सरकारी कार्यालय की भी तलाशी ली जा रही है. बता दें कि पटना कार्यालय विकास भवन, रूपसपुर थाना क्षेत्र के वेदनगर में किराए के मकान में भी छापोमारी की जा रही है. तीन जगहों पर टीम ने छापेमारी की और जांच जारी है. उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. और आर्थिक अपराध इकाई की टीम गहनता से अभी भी छापेमारी कर रही है. इस छापेमारी में 89 लाख 88 हजार आय से अधिक संपत्ति पाए जाने का खुलासा हुआ है. 2006 में खनिज विभाग पदाधिकारी के लोक सेवक के रूप में तैनाती हुई थी.




टैग्स