ब्रेकिंग
बिहार में हजारों शिक्षकों पर मंडराया खतरा? NIOS से D.El.Ed करने वालों की जांच के आदेश, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टनगर निगम कर्मियों की हड़ताल से पटना बेहाल, तीसरे दिन घरों से नहीं उठा कचराबिहार में रफ्तार का कहर, बैंक जा रही महिला को ट्रक ने कुचला; मौके पर मौत, NH-31 पर घंटों हंगामाबिहार को रेलवे की बड़ी सौगात, 976 करोड़ के प्रोजेक्ट से बदलेगी पटना रूट की तस्वीर; दौड़ेंगी 22 नई ट्रेनेंगैस लीक से रसोई में लगी भीषण आग, लाइटर जलाते ही हुआ धमाका; सिलेंडर ब्लास्ट में 4 घर जले बिहार में हजारों शिक्षकों पर मंडराया खतरा? NIOS से D.El.Ed करने वालों की जांच के आदेश, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टनगर निगम कर्मियों की हड़ताल से पटना बेहाल, तीसरे दिन घरों से नहीं उठा कचराबिहार में रफ्तार का कहर, बैंक जा रही महिला को ट्रक ने कुचला; मौके पर मौत, NH-31 पर घंटों हंगामाबिहार को रेलवे की बड़ी सौगात, 976 करोड़ के प्रोजेक्ट से बदलेगी पटना रूट की तस्वीर; दौड़ेंगी 22 नई ट्रेनेंगैस लीक से रसोई में लगी भीषण आग, लाइटर जलाते ही हुआ धमाका; सिलेंडर ब्लास्ट में 4 घर जले

बिहार: पोती के साथ सो रही महिला की गला रेतकर हत्या, आपसी रंजिश में मर्डर की आशंका

SITAMARHI: बिहार में हत्या की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सीतामढ़ी से सामने आया है, जहां अपनी पोती के साख कमरे मे सो रही 70 साल की बुजुर्ग महिला की गला रेतकर ह

बिहार: पोती के साथ सो रही महिला की गला रेतकर हत्या, आपसी रंजिश में मर्डर की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: बिहार में हत्या की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सीतामढ़ी से सामने आया है, जहां अपनी पोती के साख कमरे मे सो रही 70 साल की बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस दौरान बदमाशों ने मृतका की पोती पर भी हमला किया लेकिन उसकी जान बाल-बाल बच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना रीगा थाना क्षेत्र के पटनिया गांव की है। 


मृतक की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के पटनिया वार्ड नंबर 4 निवासी रामचन्द्र राय की 70 वर्षीय पत्नी मनजोगिया देवी के रूप में हुई है। वहीं घायल बच्ची राकेश यादव की 10 वर्षीय बेटी हिमांशु कुमारी है। बताया जा रहा है कि पूर्व में हुए विवाद के को लेकर वृद्ध महिला की हत्या की गई है। मृतका के बेटे राकेश यादव ने दो शादियां की हैं। एक शादी बगल के फुलवरिया गांव में हुई है। 


कुछ दिन पूर्व शादी को लेकर आपस में विवाद हुआ था लेकिन ग्रामीण स्तर पर सुलह सलाह कर दी गई थी। आशंका जताई जा रही है कि उसी विवाद को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता