ब्रेकिंग
125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी

बिहार : महाबोधि मंदिर में लावारिस सूटकेस मिलने से मचा हड़कंप, बम निरोधक दस्ता ने की जांच

GAYA : गया के बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर के परिसर में लावारिस सूटकेस मिलने के बाद हड़कंप मच गया। लावारिस सूटकेस मिलने के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इसकी जानकारी मिलत

बिहार : महाबोधि मंदिर में लावारिस सूटकेस मिलने से मचा हड़कंप, बम निरोधक दस्ता ने की जांच
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA : गया के बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर के परिसर में लावारिस सूटकेस मिलने के बाद हड़कंप मच गया। लावारिस सूटकेस मिलने के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इसकी जानकारी मिलते ही मंदिर में तैनात सुरक्षा बलों ने पूरे मंदिर परिसर की सघन जांच शुरू कर दी। मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम ने भी छानबीन की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सिटी एसपी राकेश कुमार और एसडीपीओ भी मौके पर पहुंच गए।


सुरक्षा बलों ने संदिग्ध सूटकेस को अपने कब्जे में लेने के बाद उसे बड़ी ही सावधानी के साथ खोला। तलाशी में बैग के अंदर लैपटॉप, मोबाइल चार्जर, किताब, कपड़े, पावर बैंक समेत अन्य सामान बरामद किए गए, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद भी एहतियात के तौर पर पूरे मंदिर परिसर की सघन जांच की गई। इस दौरान आस-पास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।


पूरे मामले पर सिटी एसपी राकेश कुमार ने कहा कि बैग से किसी भी आपत्तिजनक सामान की बरामदगी नहीं हुई है। सूटकेस को मंदिर के कंट्रोल रूम में सुरक्षित रखा गया है। सिटी एसपी ने कहा कि शायद किसी पर्यटक का सूटकेस मंदिर परिसर में छूट गया है। फिलहाल सूटकेस की पहचान नहीं हो सकी है कि यह किसका है।


बताते चलें कि महाबोधि मंदिर में सुरक्षा के लिहाज से सैकड़ों खुफिया कैमरों के अलावा मंदिर परिसर में 500 BMP के जवानों को सुरक्षा में तैनात किया गया है। मंदिर में आने-जाने वाले लोगों की सघन तलाशी ली जाती है। इसके बाद लोग मंदिर के गर्भगृह तक पहुंच पाते हैं। साल 2013 में महाबोधि मंदिर में आतंकवादियों ने सीरियल बम ब्लास्ट की घटना को अंजाम दिया था। वर्ष 2018 में भी मंदिर परिसर में टाइम बम प्लांट किया गया था।