ब्रेकिंग
अररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहरअररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहर

बिहार: मछली मारने के लिए घर से निकला था होमगार्ड जवान का बेटा, बदमाशों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा

NALANDA: नालंदा में बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने युवक के शव को तेजाब से जलाने की कोशिश की है। घटना चंडी थाना क्षेत्र

बिहार: मछली मारने के लिए घर से निकला था होमगार्ड जवान का बेटा, बदमाशों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: नालंदा में बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने युवक के शव को तेजाब से जलाने की कोशिश की है। घटना चंडी थाना क्षेत्र के बेलधन्ना गांव की है। शुक्रवार की सुबह जब लोगों ने युवक का शव देखा तो ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक की पहचान बेलधन्ना गांव निवासी विजय कुमार सिंह के 28 वर्षीय बेटे मुकेश कुमार के रूप में हुई है। मृतक मुकेश के पिता दीपनगर थाना में होमगार्ड के पद पर तैनात हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार को मुकेश और उसका भाई मछली मारने के लिए गए थे। देर शाम को मुकेश का छोटा भाई तो घर लौट आया लेकिन मुकेश वापस घर नहीं लौटा। परिजन रात भर उसे तलाश करते रहे लेकिन उसका नहीं भी पता नहीं चला।


शुक्रवार की सुबह किसी ने परिजनों को फोन कर मुकेश की हत्या की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे तो मुकेश का शव देखकर दंग रह गए। परिजनों की मानें तो मुकेश की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। किस कारण से उसकी हत्या की गई है यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।


इधर, ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर लिए जाने की बात कही है। फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।