ब्रेकिंग
18 अगस्त को बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसला18 अगस्त को बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसला

बिहार: लूटपाट करने घर में घुसे थे अपराधी, विरोध करने पर इंजीनियर की प्रेशर कुकर से पीट-पीटकर कर दी हत्या...

PATNA: खबर राजधानी पटना की है, जहां फुलवारी शरीफ स्थित कर्बला पर बीते दिन यानि रविवार की आधी रात को लूटपाट के दौरान अपराधियों ने एक इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना

बिहार: लूटपाट करने घर में घुसे थे अपराधी, विरोध करने पर इंजीनियर की प्रेशर कुकर से पीट-पीटकर कर दी हत्या...
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: खबर राजधानी पटना की है, जहां फुलवारी शरीफ स्थित कर्बला पर बीते दिन यानि रविवार की आधी रात को लूटपाट के दौरान अपराधियों ने एक इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान फुलवारी शरीफ करबला निवासी मोहम्मद जफरुद्दीन 35वर्षीय के रूप में की गई है। 


परिजनों ने बताया कि रविवार की दोपहर दिल्ली से अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ फुलवारी शरीफ लौटा था। रात में करीब 2 बजे दो की संख्या में अपराधी उनके घर में घुस आए और लूटपाट करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर अपराधियों ने प्रेशर कुकर से इंजीनियर के सिर पर हमला कर दिया। इस हादसे में इंजीनियर की मौके पर ही मौत हो गई। 


इस घटना के संबंध में इंजीनियर की पत्नी शहनाज परवीन ने बताया कि वह अपने दोनों बच्चों और पति के साथ अपने कमरे में सो रही थी। इसी बीच लगभग 2  बजे उनकी नींद खुली तो देखा कि उनके पति जफरुद्दीन के साथ दो लोग मारपीट कर रहे हैं। ये देखकर पत्नी शहनाज परवीन बीचबचाव करने गई, लेकिन बदमाशों ने उसके साथ भी मारपीट कर बेहोश कर दिया। और घर के किचन में रखी प्रेशर कुकर से जफरुद्दीन के सर पर कई बार वार किया। खून से लथपथ जफरुद्दीन जमीन पर गिर गए और उनकी मौत हो गई। 


इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी जफरुद्दीन की पत्नी शहनाज बानो के गले से सोने की चेन लेकर मौके से फरार हो गए। इस घटना की सुचना मिलते ही फुलवारीशरीफ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची कर छानबीन शुरू कर दी। खून से सनी प्रेशर कुकर को भी पुलिस ने जांच में शामिल कर लिया है। थाना प्रभारी एकरार अहमद ने बताया कि इस घटना की जांच की जा रही है।