ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

बिहार: लव अफेयर के बाद घर से फरार हुए प्रेमी युगल, लड़की वालों ने लड़के के परिजनों को जमकर पीटा, मारपीट में कई लोग घायल

JEHANABAD: जहानाबाद में प्रेम प्रसंग में एक दलित युवक को लड़की को लेगकर भागना काफी भारी पड़ गया। गुस्साए लड़की के परिजनों ने लड़के के घर पहुंचकर उसके परिजनों के साथ जमकर मारपीट की।

बिहार: लव अफेयर के बाद घर से फरार हुए प्रेमी युगल, लड़की वालों ने लड़के के परिजनों को जमकर पीटा, मारपीट में कई लोग घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद में प्रेम प्रसंग में एक दलित युवक को लड़की को लेगकर भागना काफी भारी पड़ गया। गुस्साए लड़की के परिजनों ने लड़के के घर पहुंचकर उसके परिजनों के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट की इस घटना में दर्जन भर लोग घायल हो गए हैं। घटना नगर थाना क्षेत्र के अंजनी गांव की है।


बताया जा रहा है कि अंजनी गांव के रहने वाले एक दलित युवक का पटना के भूषण चक की रहने वाली लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच लड़का और लड़की अपनी घर से भाग गई। लड़की के परिजन लड़के के घर वालों पर लड़की को लाने का दबाव बना रहे थे। लड़के के घर वाले अपने स्तर से दोनों प्रेमी युगल को वापस बुलाने की पहल कर ही रहे थे।


इसी बीच लड़की के परिजन हथियार से लैस होकर अचानक लड़के के घर पहुंच गए और परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की इस घटना में कई पुरुष एवं महिलाएं घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता