ब्रेकिंग
पटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंद

वैशाली में मर्डर, बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को भूना

VAISHALI : बिहार में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला वैशाली जिले का है, जहां बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बेखौफ अपराधी एक शख्

वैशाली में मर्डर, बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को भूना
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : बिहार में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला वैशाली जिले का है, जहां बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बेखौफ अपराधी एक शख्स को गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना के बाद बदमाश फरार हो गए हैं. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना वैशाली जिले के राजापाकर थाना क्षेत्र की है, जहां अपराधियों ने गौसपुर गांव में एक व्यक्ति को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर युवक की हत्या की गई है. इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है.


घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. राजापाकर के थानाध्यक्ष ने युवक की हत्या की पुष्टि करते हुए बताया कि भूमि विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की छानबीन कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल लाया गया है. जांच जारी है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता