ब्रेकिंग
50 मिनट में पटना से बनारस, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का पटना और सिलीगुड़ी तक विस्तार की चर्चा, बिहार के इन शहरों में बन सकते हैं स्टेशन✦धर्म बदला तो आरक्षण का क्या होगा? हिंदू से मुस्लिम बने लोगों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला✦अपनी ही सरकार पर बरसे JDU नेता: राघोपुर नाव हादसे पर पूछा- आदेश के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं? तेजस्वी और चिराग को भी घेरा✦Bihar News : ‘पढ़े-लिखे लोगों का चुनाव है…’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले विजय सिन्हा- जनता मालिक है उनको ही करना सब तय ....✦सरकारी अस्पताल में मरने के बाद भी नहीं मिली एंबुलेंस, ठेले पर शव बांधकर ले गए परिजन; VIDEO वायरल✦50 मिनट में पटना से बनारस, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का पटना और सिलीगुड़ी तक विस्तार की चर्चा, बिहार के इन शहरों में बन सकते हैं स्टेशन✦धर्म बदला तो आरक्षण का क्या होगा? हिंदू से मुस्लिम बने लोगों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला✦अपनी ही सरकार पर बरसे JDU नेता: राघोपुर नाव हादसे पर पूछा- आदेश के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं? तेजस्वी और चिराग को भी घेरा✦Bihar News : ‘पढ़े-लिखे लोगों का चुनाव है…’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले विजय सिन्हा- जनता मालिक है उनको ही करना सब तय ....✦सरकारी अस्पताल में मरने के बाद भी नहीं मिली एंबुलेंस, ठेले पर शव बांधकर ले गए परिजन; VIDEO वायरल

बिहार : 2 बच्चों की मां को किडनैप कर महीनों किया रेप, फिर गौमांस खिलाकर धर्म परिवर्तन की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

SUPAUL : बिहार के सुपौल जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. दरअसल, एक युवक ने महिला को किडनैप कर एक महीने तक उसका रेप किया. इतना ही नहीं इंसानियत की सारी हदें पार करते हुए

बिहार : 2 बच्चों की मां को किडनैप कर महीनों किया रेप, फिर गौमांस खिलाकर धर्म परिवर्तन की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
First Bihar
2 मिनट

SUPAUL : बिहार के सुपौल जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. दरअसल, एक युवक ने महिला को किडनैप कर एक महीने तक उसका रेप किया. इतना ही नहीं इंसानियत की सारी हदें पार करते हुए आरोपी उसे गोमांस मांस खिलाकर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी देता रहा. महिला ने जब इससे मन किया तो उसने जान से मारने की धमकी भी दी. किसी तरह महिला ने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी. 


घटना भीमपुर थाना क्षेत्र का है. पीड़िता के परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस को दिए आवेदन में महिला ने कहा है कि 30 जून की शाम करीब 7 बजे वह घर से बांसवाड़ी में शौच के लिए गई थी. तभी चापीन वार्ड 13 निवासी मोहम्मद कलीम ने उसे पकड़ लिया. मुंह और आंख पर कपड़ा बांधकर उसे गाड़ी में लेकर जाने लगा. जब उसकी आंख खुली तो वह एक कमरे में थी. उसके बाद कलीम लगातार उसका रेप करता रहा. धर्म परिवर्तन का दबाव देते हुए ऐसा नहीं करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी. 


शनिवार को उसे किसी तरह पता चला कि जिस जगह उसे रखा गया है वह फारबिसगंज है. उसने किसी तरह यह सूचना अपने परिजनों को दी. इसकी भनक भी कलीम को लग गई. इसके बाद युवक उसे कहीं दूसरी जगह ले जाने लगा. इसी बीच उसके परिजन वहां पहुंच गए और फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर कलीम को पकड़ लिया.

बिहार : 2 बच्चों की मां को किडनैप कर महीनों किया रेप, फिर गौमांस खिलाकर धर्म परिवर्तन की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद कलीम


उन्होंने कलीम को पुलिस के हवाले कर दिया. भीमपुर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि महिला के आवेदन पर केस दर्ज किया गया है. गिरफ्तार आरोपी युवक को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता