ब्रेकिंग
UCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौताUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौता

बिहार के सरकारी स्कूल में महिला का मर्डर, रेप के बाद हत्या की आशंका, इलाके में सनसनी

BHAGALPUR: खबर भागलपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने सरकारी स्कूल में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने पहले महिला को अपनी हवस का शिका

बिहार के सरकारी स्कूल में महिला का मर्डर, रेप के बाद हत्या की आशंका, इलाके में सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: खबर भागलपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने सरकारी स्कूल में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने पहले महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया और बाद में भेद खुलने के डर से उसे मौत के घाट उतार दिया। स्कूल में संदिग्ध हालत में महिला का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।


दरअसल, नाथनगर स्टेशन रोड पर स्थित सुखराम इंटर कॉलेज में रविवार की सुबह महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। महिला के गले में दुपट्टा बांधा हुआ है और सिर में छड़ घोंपने के निशान मिले हैं। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। लोगों ने आशंका जताई है कि बदमाशों महिला को कहीं से उठाकर स्कूल में ले आए और वहां जघन्य वारदात को अंजाम दे डाला।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पुलिस के बड़े अधिकारी, FSL और डॉग स्क्वायड की टीम के साथ पहुंचे हैं और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान FSL की टीम ने महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई है। एफएसएल की टीम द्वारा सभी सैंपल कलेक्ट करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और महिला की शिनाख्त की कोशिश में जुट गई है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला रही है।



रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता