ब्रेकिंग
रजिस्ट्रेशन में छात्रा को बना दिया विवाहिता, कन्या उत्थान योजना का लाभ लेने पहुंची तो हुआ खुलासा, CM ने गलती सुधारने का दिया भरोसा✦ छठ की तैयारियों का CM सम्राट चौधरी ने स्टीमर से लिया जायजा, पटना के 103 घाटों में 90 सुरक्षित, 13 खतरनाक घोषित✦अनंत सिंह के दीवाने निकले 6 युवक, जहानाबाद से 75 KM दौड़कर साढ़े 8 घंटे में पहुंचे पटना, विधायक ने किया स्वागत✦Bihar News: मोतिहारी पुलिस का 20 हजार का इनाम भी बेअसर..भू-माफिया अब तक फरार, सिर पर किसका है हाथ ? ✦ सम्राट चौधरी और अनंत सिंह के बाद संजय झा से मिलीं अक्षरा सिंह, JDU में एंट्री की अटकलें तेज✦रजिस्ट्रेशन में छात्रा को बना दिया विवाहिता, कन्या उत्थान योजना का लाभ लेने पहुंची तो हुआ खुलासा, CM ने गलती सुधारने का दिया भरोसा✦ छठ की तैयारियों का CM सम्राट चौधरी ने स्टीमर से लिया जायजा, पटना के 103 घाटों में 90 सुरक्षित, 13 खतरनाक घोषित✦अनंत सिंह के दीवाने निकले 6 युवक, जहानाबाद से 75 KM दौड़कर साढ़े 8 घंटे में पहुंचे पटना, विधायक ने किया स्वागत✦Bihar News: मोतिहारी पुलिस का 20 हजार का इनाम भी बेअसर..भू-माफिया अब तक फरार, सिर पर किसका है हाथ ? ✦ सम्राट चौधरी और अनंत सिंह के बाद संजय झा से मिलीं अक्षरा सिंह, JDU में एंट्री की अटकलें तेज

बिहार: प्रेमिका ने की प्रेमी की हत्या, जान से मारकर लाश को पेड़ से लटकाया

SAHARSA : बिहार के सहरसा जिले में एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी की हत्या कर दी. बॉयफ्रेंड की डेड बॉडी बांस के पेड़ से लटकी मिली है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुल

बिहार: प्रेमिका ने की प्रेमी की हत्या, जान से मारकर लाश को पेड़ से लटकाया
First Bihar
2 मिनट

SAHARSA :  बिहार के सहरसा जिले में एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी की हत्या कर दी. बॉयफ्रेंड की डेड बॉडी बांस के पेड़ से लटकी मिली है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिटानाबाद दक्षिणी पंचायत  की है. यहां गंगा प्रसाद वार्ड संख्या 6 की बांसबाड़ी में बांस के पेड़ से लटकी एक युवक की लाश मिली है. मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के रहने वाले देबू दास के बेटे फुलचंद कुमार (21) के रूप में की गई है, जिसका घर कुमारखंड थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर स्थित चंडीस्थान में वार्ड संख्या 12 में स्थित है. 


इस घटना के बाबत जानकारी मिली है कि  मृतक फुलचंद की प्रेमिका ने उसे दिल्ली से बुलाया था. दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे और काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में थे. सहरसा पुलिस के तकनीकी अनुसंधान में इस बात का पता चला है कि फुलचंद की प्रेमिका ने ही अपने पति के साथ मिलकर उसकी हत्या की और फुलचंद की लाश को बांस के पेड़ से लटका दिया.


मामले का खुलासा होने के आबाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस घटना की छानबीन में जजती हुई है. आरोपी प्रेमिका और उसके पति की तलाश जारी है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.