ब्रेकिंग
Bihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लानBihar News: राबड़ी देवी खाली करेंगी 10 सर्कुलर रोड आवास, लालू यादव के लिए नए बंगले में लगेगा रैंप और लिफ्टBihar weather: पटना समेत दक्षिण बिहार में गर्मी का कहर, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्टआरा में युवक ने पुलिस पर तानी पिस्टल, घंटों मशक्कत के बाद हुआ शांतCRPF और पुलिस की कार्रवाई से टली बड़ी घटना, जंगल से मिला हथियार और डेटोनेटरBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लानBihar News: राबड़ी देवी खाली करेंगी 10 सर्कुलर रोड आवास, लालू यादव के लिए नए बंगले में लगेगा रैंप और लिफ्टBihar weather: पटना समेत दक्षिण बिहार में गर्मी का कहर, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्टआरा में युवक ने पुलिस पर तानी पिस्टल, घंटों मशक्कत के बाद हुआ शांतCRPF और पुलिस की कार्रवाई से टली बड़ी घटना, जंगल से मिला हथियार और डेटोनेटर

बिहार : ससुराल जाने से मना करने पर भड़का पति, पत्नी और मासूम बच्चे को मार डाला

NAWADA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के नवादा जिले से सामने आ रही है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी और 4 महीने के मासूम बच्चे की निर्मम हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भ

बिहार : ससुराल जाने से मना करने पर भड़का पति, पत्नी और मासूम बच्चे को मार डाला
First Bihar
3 मिनट

NAWADA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के नवादा जिले से सामने आ रही है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी और 4 महीने के मासूम बच्चे की निर्मम हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग रहा था लेकिन गांव के लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जा रहा है कि पति ने यह हैवानियत भरी घटना को अंजाम इसलिए दिया क्योंकि उसकी पत्नी ने उसके साथ ससुराल जाने से मना कर दिया था. 


मामला नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के पनछेका गांव का है. बताया जाता है कि आरोपी पति ने अपनी पत्‍नी और बच्‍चे की सिर्फ इस बात के लिए हत्‍या कर दी क्योंकि पत्नी ने ससुराल जाने से मना कर दिया था. पति बलराम सिंह पर आरोप है कि उसने पत्नी पूनम कुमारी और बेटे विशाल कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी. 


हत्या करने के बाद बलराम ने बताया कि वह अपनी पत्नी को ले जाने के लिए आया था. दशहरा के दौरान उसकी पत्नी मायके आ गई थी. वह उन्‍हें अपने घर रांची ले जाना चाह रहा था, लेकिन पूनम हर बार मना कर देती थी. इसी बात से चिढ़कर उसने पत्‍नी और बच्‍चे की हत्‍या कर दी. 


मृतक पूनम कुमारी के पिता ने बताया कि घर के सभी लोगों ने बलराम को समझाया था कि छठ के बाद वह उसे ले जाए. घर में इस बार छठ का त्योहार हो रहा था. इसलिए पारण के बाद वह विदाई कर देंगे. इसके बाद रविवार देर रात सबकुछ ठीक-ठाक था. सोमवार को पूनम के पिता ने जब उन्‍हें जगाने के लिए गए तो कमरे में उनकी लाश मिली. यह देखकर वह हतप्रभ रह गए. 


गांव में यह बात तेजी से फैल गई. इसके बाद ग्रामीण बलराम को तलाशने लगे. गांव से कई लोग ढूंढने निकले तो वह नारदीगंज के परड़िया गांव में पकड़ा गया. पत्नी और बच्चे की हत्या कर सुबह वह पैदल ही गांव से निकल गया था. ग्रामीण उसे पकड़कर गांव ले आए. 


हत्या की सूचना स्थानीय नारदीगंज पुलिस को दी गई, जहां ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले किया. पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को अपने कब्जे में लेते हुए उनको पोस्टमॉर्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं आरोपी पति को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले आई. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. परिजनों ने बताया कि बलराम रांची में राजमिस्त्री का काम करता है और पिछले साल ही उसकी शादी हुई थी. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता