ब्रेकिंग
मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त

मधुबनी में 20 लाख की डकैती, हथियार भिड़ाकर अपराधियों ने घरवालों को बनाया बंधक, आधे घंटे तक की लूटपाट

MADHUBANI : बिहार में इन दिनों अपराध चरम पर है. ताजा मामला बिहार के मधुबनी जिले का है, जहां अपराधियों ने डकैती की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. एक बिजनेसमैन के घर में डाका

मधुबनी में 20 लाख की डकैती, हथियार भिड़ाकर अपराधियों ने घरवालों को बनाया बंधक, आधे घंटे तक की लूटपाट
First Bihar
3 मिनट

MADHUBANI :  बिहार में इन दिनों अपराध चरम पर है. ताजा मामला बिहार के मधुबनी जिले का है, जहां अपराधियों ने डकैती की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. एक बिजनेसमैन के घर में डाका डालकर अपराधी 20 लाख रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गए. इस घटना के बाद मधुबनी एसपी ने एसआईटी का गठन किया है. मामले की छानबीन की जा रही है.


वारदात मधुबनी जिले के सकरी थाना इलाके की है, जहां शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने एक बिजनेसमैन के घर में डाका डाला और तकरीबन 20 लाख रुपये की संपत्ति लूटकर फरार हो गए. बताया जा रहा है कि लूटपाट के दौरान अपराधियों ने परिवार वालों को हथियार के बल पर बंधक बनाये रखा और घर में आधे घंटे तक अपराधियों ने लूटपाट की. 


इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार की ओर से सकरी थाने में शिकायत की गई है. घटना के बारे में घर के मालिक ओम प्रकाश साह ने पुलिस को बताया कि एक कमरे में वह और उनकी पत्नी सुनीता देवी थीं. वहीं दूसरे कमरे में उनके दो बेटे विनीत कुमार, नवनीत कुमार और उनकी छोटी बहन राज नंदनी सोई हुई थीं.


शुक्रवार की रात करीब दो बजे घर के तीन दरवाजों को तोड़ कर एक दर्जन अपराधी घर में घुस गए. हथियार से लैस सभी अपराधियों ने घर के दोनों कमरों को अपने कब्जे में ले लिया.  गाली देते हुए कहने लगे कि शोर मचाया तो जान से मार देंगे. इस दौरान अपराधियों ने आलमीरा तोड़ कर आभूषण और नगद लूट लिए. अपराधी बच्चों के कमरे से लैपटॉप ले गए और मोबाइल को वहीं तोड़कर फेंक दिया.


मधुबनी में 20 लाख की डकैती, हथियार भिड़ाकर अपराधियों ने घरवालों को बनाया बंधक, आधे घंटे तक की लूटपाट


पीड़ित परिवार ने सकरी थाना को दिये आवेदन में घर से 20 लाख की डकैती की शिकायत की. घटना के बाद शनिवार को एएसपी कामनी बाला घटनास्थल पर पहुंची और घर के लोगों से जानकारी ली. मधुबनी की एसपी कामिनी बाला ने इस घटना के खुलासे और अपराधियों की गिरफ्तारी के ल‍िए एसआईटी की टीम गठित की है. उन्होंने खा कि सभी बिंदुओं पर इस घटना की छानबीन कर रही है. जल्द ही घर में डाका डालने वाले अपराधियों को अरेस्ट कर लिया जायेगा. सकरी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है लेकिन अभी तक अपराधियों का सुराग नहीं मिला है. 

टैग्स