ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाईBihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

बिहार: एक घर से तीन राज्यों के 11 साइबर ठग गिरफ्तार, लड़की की वजह से गिरोह का हुआ खुलासा

KATIHAR: बिहार के कटिहार में ऑन लाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भांडाफोड़ हुआ है. हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई में इस गिरोह के 11 लोगों को गिरफ्तार हुए है. ये

 बिहार: एक घर से तीन राज्यों के 11 साइबर ठग गिरफ्तार, लड़की की वजह से गिरोह का हुआ खुलासा
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

KATIHAR: बिहार के कटिहार में ऑन लाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भांडाफोड़ हुआ है. हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई में इस गिरोह के 11 लोगों को गिरफ्तार हुए है. ये ठग कई लोगों को लाखों का चुना लगाया है.


राज्य के कटिहार पुलिस के मदद से हरियाण पुलिस ने 11 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही इनके पास से आठ लैपटॉप, तीस मोबाइल और 35 सिमकार्ड समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं. हांलाकि की इस ग्रुप का मेन सरगना अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर पूरे मामले की जांच में जुटी है.


वही इस मामले की जानकारी देते हुए हरियाणा के यमुना साइबर पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर नरेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि हरियाणा के यमुना नगर साइबर थाना पुलिस में प्रीति जोहर ने लिखित आवेदन दर्ज कराई थी. उसने बताया कि कोरियर ट्रेकिंग के जरिए से साइबर अपराधियों ने उन्हें पहले 5 रुपये के रिचार्ज करने कहा था. उसके बाद उनके कुरियर के ट्रेकिंग संबंधित जानकारी देने की बात कही. उसने बताया कि पीड़िता ने कुरियर ट्रेकिंग के लिये पांच रुपये का रिचार्ज किया, तब थोड़े थोड़े समय के अंतराल में उनके बैंक अकाउंट से 4.54 लाख रुपये कट गये.


बता दे इस मामले में जब पुलिस ने तफ्तीश की सुई आगे बढ़ाई तो वारदात के तार राज्य के सहरसा से जुड़े मिले. जिसके बाद और अनुसंधान के दौरान सूत्र जुटते चले गये और इसके तार कटिहार से जुड़े. गिरफ्तार आरोपियों में एक लुधियाना, एक महाराष्ट्र, सहरसा, बांका, सारण के आरोपी शामिल हैं, जो कटिहार में एक किराए के घर में रह कर ठगी करते थे. 


टैग्स