ब्रेकिंग
नहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तारनहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तार

बिहार के जंगलों से तस्करी का खेल, पुलिस के हाथ लगी तेंदुए की खाल, 10 लाख है कीमत

JAMUI: बिहार के जंगली इलाकों में जानवरों के खाल की तस्करी का मामला सामने आया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जंगल में छापेमारी कर तेंदुए की खाल को बरामद किया है। तेंदुए की बराम

बिहार के जंगलों से तस्करी का खेल, पुलिस के हाथ लगी तेंदुए की खाल, 10 लाख है कीमत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: बिहार के जंगली इलाकों में जानवरों के खाल की तस्करी का मामला सामने आया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जंगल में छापेमारी कर तेंदुए की खाल को बरामद किया है। तेंदुए की बरामद खाल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 10 लाख बताई जा रही है। पुलिस ने जमुई-मुंगेर के सीमावर्ती लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के के जंगली इलाके में यह कार्रवाई की है।


जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र में कुछ तस्करों द्वारा तेंदुए की खाल की तस्करी की जा रही है और तस्कर खाल की डिलीवरी देने वाले हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जंगल में छापेमारी कर तेंदुए की खाल को बरामद कर लिया। तस्कर तेंदुए की खाल को बोरे में भरकर ले जाने की फिराक में थे, तभी पुलिस की टीम उन्हें धर दबोचा हालांकि बाइक सवार तस्कर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए।


पुलिस ने इस मामले में वन्यजीव अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है और इसकी जानकारी वन विभाग की टीम को दे दिया है। वन विभाग की टीम बरहट और लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के जंगली इलाकों में जांच पड़ताल में जुट गई है। मलयपुर रेंज के रेंजर रामचरित्र चौधरी ने बताया कि यह खाल बरहट के जंगलों में ही तेंदुआ का शिकार कर निकाला गया है। खाल को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि 2 महीने पहले ही तस्करों के द्वारा जंगली इलाके में तेंदुए को मारकर उसका खाल छुपा कर रखा गया था।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता