ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

बिहार के इस डीएसपी को खोजिए और पाइए 5000 रुपए, दुष्कर्म मामले में फरार है अधिकारी

GAYA : बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां पुलिस ने रेप के मामले में फरार चल रहे गया के तत्कालीन मुख्यालय डीएसपी कमलाकांत प्रसाद पर इनाम की घोषणा कर दी है। आरोपी निलंबित डीएसपी कमलाकांत

बिहार के इस डीएसपी को खोजिए और पाइए 5000 रुपए, दुष्कर्म मामले में फरार है अधिकारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA : बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां पुलिस ने रेप के मामले में फरार चल रहे गया के तत्कालीन मुख्यालय डीएसपी कमलाकांत प्रसाद पर इनाम की घोषणा कर दी है। आरोपी निलंबित डीएसपी कमलाकांत प्रसाद को पकड़ने वाले व्यक्ति को इनाम की राशि दी जाएगी। पिछले महीने डीएसपी को सरकारी सेवक अधिनियम के तहत फरार मानते हुए सिविल लाइन थाना में CID के इंस्पेक्टर ने केस दर्ज कराया था। कोर्ट के आदेश पर आरोपी डीएसपी कमलाकांत प्रसाद पर इनाम घोषित किया गया है।


एसएसपी हरप्रीत कौर के मुताबिक गया के तत्कालीन डीएसपी मुख्यालय कमलाकांत प्रसाद पर दुष्कर्म का आरोप है और वे फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए गया पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि फरार और सस्पेंड डीएसपी मुख्यालय पर 5000 रुपए का इनाम रखा गया है। आरोपी को गिरफ्तार कराने में जो भी व्यक्ति या पुलिसकर्मी मदद करेंगे उन्हें पांच हजार का इनाम दिया जाएगा।


गौरतलब है कि गया के तत्कालीन डीएसपी कमलाकांत ने अपने सरकारी आवास में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।मामला सामने आने के बाद पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आरोपी डीएसपी की पत्नी पीड़िता को लेकर पुलिस मुख्यालय और कमजोर वर्ग आयोग के पास पहुंची थी।पुलिस मुख्यालय और कमजोर वर्ग आयोग के निर्देश पर गया के महिला थाना में डीएसपी मुख्यालय के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।


थाने में केस दर्ज करने के बाद गया कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया। जिसके बाद सीआईडी के इंस्पेक्टर ने डीएसपी के खिलाफ गया कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया। इससे पहले डीएसपी के घर की कुर्कीजब्ती भी की गई थी लेकिन वह हाजिर नहीं हुआ। ऐसे में अब आरोपी डीएसपी पर शिकंजा कसने के लिए इनाम की घोषणा की गई है।