ब्रेकिंग
अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान

बिहार : मस्जिद में मौलाना की लाश मिलने से हड़कंप, फंदे से लटकी मिली डेड बॉडी

VAISHALI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के वैशाली जिले से सामने आ रही है. मस्जिद में मौलाना का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. मामले की सू

बिहार : मस्जिद में मौलाना की लाश मिलने से हड़कंप, फंदे से लटकी मिली डेड बॉडी
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के वैशाली जिले से सामने आ रही है. मस्जिद में मौलाना का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है. 


मामला हाजीपुर जंदाहा स्टेट हाइवे पर बरांटी में मस्जिद का है. मृतक की पहचान मौलाना अब्दुल कलाम के रूप में की गई है. मौलाना मधुबनी जिले का रहने वाला था और 10 दिन पहले ही अपने घर से लौटा था. आज सुबह उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया है. 


बताया जा रहा है कि मौलाना अब्दुल कलाम पिछले 6 साल से बरांटी के छोटी मस्जिद में इमाम के पद पर था. आज सुबह-सुबह मस्जिद के अपने कमरे में मौलाना के फंदे से लटके होने की खबर मिली, जिसके बाद आसपास के मुस्लिम धर्मगुरु घटनास्थल पर पहुंच गए. लोगों में हड़कंप मच गया. 


मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलने पर पहुंची बरांटी ओपी की पुलिस ने मृतक के शव को फंदे से नीचे उतारा.शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस आत्महत्या और हत्या के पीछे की वजह खंगालने में जुटी हुई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता