ब्रेकिंग
कटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोली

हाजीपुर में अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली, ज्वेलरी की दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग

VAISHALI : बिहार में आये दिन आपराधिक मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. ताजा मामला बिहार के वैशाली जिले का है. यहां हाजीपुर में बदमाशों ने दो बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है. बदमाशों ने

हाजीपुर में अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली, ज्वेलरी की दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : बिहार में आये दिन आपराधिक मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. ताजा मामला बिहार के वैशाली जिले का है. यहां हाजीपुर में बदमाशों ने दो बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है. बदमाशों ने एक शख्स को गोली मार दी है. साथ ही ज्वेलरी की दुकान पर चढ़कर अंधाधुंध फायरिंग भी की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात सदर थाना इलाके की है. यहां एकारा गुमटी के पास बदमाशों ने एक प्लम्बर मिस्त्री को गोली मार दी है. बाइक लूटने के दौरान हथियारबंद अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. गोली लगने के कारण युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. उसे इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.


दूसरी घटना वैशाली के सराय थाना इलाके की है. यहां सराय मोड़ के पास आभूषण की दुकान पर बेखौफ अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की है. दोनों ही घटनाओं की जानकारी मिलने के बाद वैशाली के एसपी मनीष कुमार ने मामले की जांच का आदेश दिया है. सदर एसडीपीओ राघव दयाल दोनों घटनाओं की तफ्तीश में जुटे हुए हैं.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता