ब्रेकिंग
50 मिनट में पटना से बनारस, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का पटना और सिलीगुड़ी तक विस्तार की चर्चा, बिहार के इन शहरों में बन सकते हैं स्टेशन✦धर्म बदला तो आरक्षण का क्या होगा? हिंदू से मुस्लिम बने लोगों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला✦अपनी ही सरकार पर बरसे JDU नेता: राघोपुर नाव हादसे पर पूछा- आदेश के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं? तेजस्वी और चिराग को भी घेरा✦Bihar News : ‘पढ़े-लिखे लोगों का चुनाव है…’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले विजय सिन्हा- जनता मालिक है उनको ही करना सब तय ....✦सरकारी अस्पताल में मरने के बाद भी नहीं मिली एंबुलेंस, ठेले पर शव बांधकर ले गए परिजन; VIDEO वायरल✦50 मिनट में पटना से बनारस, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का पटना और सिलीगुड़ी तक विस्तार की चर्चा, बिहार के इन शहरों में बन सकते हैं स्टेशन✦धर्म बदला तो आरक्षण का क्या होगा? हिंदू से मुस्लिम बने लोगों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला✦अपनी ही सरकार पर बरसे JDU नेता: राघोपुर नाव हादसे पर पूछा- आदेश के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं? तेजस्वी और चिराग को भी घेरा✦Bihar News : ‘पढ़े-लिखे लोगों का चुनाव है…’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले विजय सिन्हा- जनता मालिक है उनको ही करना सब तय ....✦सरकारी अस्पताल में मरने के बाद भी नहीं मिली एंबुलेंस, ठेले पर शव बांधकर ले गए परिजन; VIDEO वायरल

बिहार : सुबह-सवेरे पैक्स अध्यक्ष को गोलियों से भूना, इलाके में अफरातफरी

GAYA : बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं. ताजा मामला गया जिले का है जहां एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष को ताबड़तोड़ गो

बिहार : सुबह-सवेरे पैक्स अध्यक्ष को गोलियों से भूना, इलाके में अफरातफरी
First Bihar
2 मिनट

GAYA : बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं. ताजा मामला गया जिले का है जहां एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष को ताबड़तोड़ गोली मार दी. इस घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया जहां से दोनों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है.


घटना मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के गया एयरपोर्ट रोड पर हुई. मिली जानकारी के अनुसार, बाइक से जा रहे हैं नैली पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी. इस हमले में सत्येंद्र कुमार को कई गोलियां लगी है वही सत्येंद्र कुमार के बाइक पर पीछे बैठे वीरेंद्र कुमार को भी गोली लगी. घटना को अंजाम देने वाले अपराधी चेरकी रोड होते हुए फरार हो गये. 


गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन में जुट गई. आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करने का दावा मेडिकल थानाध्यक्ष ने किया है. फायरिंग की ये घटना किन कारणों से हुई है और इसे किसने कराया है, इसकी भी छानबीन की जा रही है. अपराधियों की पहचान के लिए गया एयरपोर्ट के पास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है.

टैग्स