ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार की 30 सीटों पर वोटों का चौंकाने वाला गणित! कहीं बराबर तो कहीं सिर्फ 2 वोटों का अंतर, SIR पर बवाल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में टीचरों की सैलरी में गड़बड़ी! अक्टूबर के वेतन से पहले 100% जांच, अफसरों पर भी गिरेगी गाज?✦Bihar News : नेपाल में भूस्खलन से उफनाई नदी, बिहार में बाढ़ का अलर्ट! वाल्मीकिनगर बराज पर बढ़ी निगरानी, जानिए कितना है खतरा✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦Bihar News : बिहार की 30 सीटों पर वोटों का चौंकाने वाला गणित! कहीं बराबर तो कहीं सिर्फ 2 वोटों का अंतर, SIR पर बवाल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में टीचरों की सैलरी में गड़बड़ी! अक्टूबर के वेतन से पहले 100% जांच, अफसरों पर भी गिरेगी गाज?✦Bihar News : नेपाल में भूस्खलन से उफनाई नदी, बिहार में बाढ़ का अलर्ट! वाल्मीकिनगर बराज पर बढ़ी निगरानी, जानिए कितना है खतरा✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे

बेगूसराय में एक स्टूडेंट का मर्डर, अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय से सामने आ रही है. बेख़ौफ़ अपराधियों ने दो छात्रों को गोली मार दी. गोली लगने से जहां एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा

बेगूसराय में एक स्टूडेंट का मर्डर, अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय से सामने आ रही है. बेख़ौफ़ अपराधियों ने दो छात्रों को गोली मार दी. गोली लगने से जहां एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा छात्र गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है.


घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के भवानंदपुर गांव की है. मृतक की पहचान नयागांव थाना क्षेत्र के सोनापुर के रहने वाले रिटायर्ड फौजी विजय कुमार सिंह के 26 वर्षीय बेटे कुणाल कुमार के रूप में की गई है. जबकि घायल युवक की पहचान चंद्र भूषण सिंह के 26 वर्षीय बेटे मुरारी कुमार के रूप में की गई है. 


घटना के बारे में रिटायर्ड फौजी विजय कुमार सिंह ने बताया कि कुणाल अपने भाई का शादी का कार्ड बांटने बाजार अपने दोस्त के साथ आया हुआ था. तभी अपराधी ने मुरारी को फोन कर मिलने के लिए बुलाया. अपराधी से मिलने के लिए भावानंदपुर गया. 


उसी दौरान अपराधियों ने कुणाल और मुरारी के साथ मारपीट शुरू कर दी. जब दोनों ने इसका विरोध किया तो दोनों के ऊपर ताबड़तोड़ गोली चलानी शुरु कर दी गई. जिससे कुणाल को सिर में गोली लग गई. वहीं, मुरारी को हाथ में गोली लगी. सिर में गोली लगने के बाद कुणाल की उसी जगह मौत हो गई थी. जबकि मुरारी ने किसी तरह अपनी जान बचाकर फोन के माध्यम से परिजनों को इस घटना की जानकारी दी. 


रिटायर्ड फौजी विजय कुमार सिंह ने बताया कि गांव में वार्ड सदस्य का चुनाव हुआ था. इस चुनाव में कुणाल ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई थी. इसी चुनावी रंजिश के कारण अपराधियों ने कुणाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. परिजनों ने बताया कि 5 दिसंबर को कुणाल के बड़े भाई की शादी होने थी. 3 दिसंबर को शगुन तिलक था, जिसको लेकर कुणाल अपने दोस्त मुरारी के साथ कार्ड बांटने के लिए बेगूसराय आया हुआ था. 


मिली जानकारी के अनुसार कुणाल डिप्लोमा की पढ़ाई पूरी कर चुका था. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो चुका है. वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. इस घटना के बाद मौके पर मटिहानी थाने की पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. 


मटिहानी थाना अध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि दो युवकों को अपराधी बुलाकर ले गया जिसके बाद दोनों को गोली मार दी गई. इस गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक घायल है. फिलहाल पुलिस के द्वारा सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता