ब्रेकिंग
Bihar STET 2026 : STET अभ्यर्थी ध्यान दें! 4 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगा पेपर; जानिए नया एडमिट कार्ड कब आएगा?✦Bihar News : बिहार में 98 लाख रुपये के फर्जी वेतन भुगतान का मामला, भागलपुर के DEO पर गिरी गाज✦Bihar News: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, युवक को पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली; अस्पताल में मौत✦Bihar News: चुनाव से पहले पटना में सुरक्षा सख्त! बांकीपुर स्ट्रांग रूम पहुंचकर अफसरों ने क्या देखा?✦Bihar News: मुंबई में शादी और गेस्ट हाउस का सपना, फायरिंग केस में कैसे फंसा बिहार का ऋतिक?✦Bihar STET 2026 : STET अभ्यर्थी ध्यान दें! 4 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगा पेपर; जानिए नया एडमिट कार्ड कब आएगा?✦Bihar News : बिहार में 98 लाख रुपये के फर्जी वेतन भुगतान का मामला, भागलपुर के DEO पर गिरी गाज✦Bihar News: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, युवक को पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली; अस्पताल में मौत✦Bihar News: चुनाव से पहले पटना में सुरक्षा सख्त! बांकीपुर स्ट्रांग रूम पहुंचकर अफसरों ने क्या देखा?✦Bihar News: मुंबई में शादी और गेस्ट हाउस का सपना, फायरिंग केस में कैसे फंसा बिहार का ऋतिक?

बड़ी खबर: बिहार के बड़े अस्पताल को बम से उड़ाने का Threat, बदमाशों ने भेजा धमकी भरा ईमेल

GAYA: इस वक्त की बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां बदमाशों ने अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल को बम विस्फोट कर उड़ाने की धमकी दी है। धमकी मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन और पुलिस

बड़ी खबर: बिहार के बड़े अस्पताल को बम से उड़ाने का Threat, बदमाशों ने भेजा धमकी भरा ईमेल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: इस वक्त की बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां बदमाशों ने अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल को बम विस्फोट कर उड़ाने की धमकी दी है। धमकी मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन और पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। बदमाशों ने ईमेल भेजकर अस्पताल को उड़ाने की धमकी दी है। मगध मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के बयान पर मगध मेडिकल थाने में केस दर्ज कराया गया है।


इस संबंध में मगध मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने सीनियर एसपी आशीष भारती और मगध मेडिकल थाने के दरोगा को भेजे आवेदन में बताया है कि उसके पास एक ईमेल आया। इस ईमेल के माध्यम से अपराधियों ने धमकी दी है कि अस्पताल के अंदर बहुत सारे बम छिपाकर रखे गए हैं और आज उन्हें विस्फोट कर दिया जाएगा।


इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के वरीय अधिकारियों ने अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर का जायजा लिया। गया के सिटी एसपी हिमांशु ने बताया कि छानबीन की गई है लेकिन मेडिकल कॉलेज परिसर से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस ने इसे शरारती तत्वों की करतूत करार दिया है और धमकी भरा ईमेल किसने भेजा है इसकी जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता