ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में बाढ़ से फसल बर्बाद? किसानों के खाते में आएंगे ₹45 हजार तक, लेकिन 33% वाला ये नियम जान लेंBihar Flood: 22 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से घिरे, 12 जिलों में संकट; जानिए पटना समेत किन इलाकों पर सबसे ज्यादा असरबिहार में बाढ़ का तांडव! 5 की मौत, 45 स्कूल बंद; पटना-मोकामा तक पहुंचा पानीबाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदBihar News: बिहार में बाढ़ से फसल बर्बाद? किसानों के खाते में आएंगे ₹45 हजार तक, लेकिन 33% वाला ये नियम जान लेंBihar Flood: 22 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से घिरे, 12 जिलों में संकट; जानिए पटना समेत किन इलाकों पर सबसे ज्यादा असरबिहार में बाढ़ का तांडव! 5 की मौत, 45 स्कूल बंद; पटना-मोकामा तक पहुंचा पानीबाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामद

बिहार: कट्टा लहराते युवक का वीडियो वायरल, ताड़ी पीने को लेकर हुआ था विवाद...

NALANDA: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां आये दिन कई तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहता है। इसी कड़ी में नगरनौसा प्रखंड का एक वीडियो तेज़ी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें य

बिहार: कट्टा लहराते युवक का वीडियो वायरल, ताड़ी पीने को लेकर हुआ था विवाद...
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां आये दिन कई तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहता है। इसी कड़ी में नगरनौसा प्रखंड का एक वीडियो तेज़ी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें युवक कट्टा लहराते दिख रहा है। 


मामला थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव की है। वीडियो को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि ताड़ी पीने के दौरान ही गांव के दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया था। वायरल वीडियो में गोलीबारी की आवाज भी सुनाई दे रही है। इतना ही नहीं, इस वीडियो में दो लोग आपस में लड़-भीड़ रहे हैं और जमकर गाली-गलौज भी की जा रही है। 


दोनों तरफ से एक दूसरे को देख लेने की धमकी देते हैं। लोगों ने दोनों को काफी समझाया-बुझाया लेकिन विवाद बढ़ता गया। अचानक ये विवाद गोलीबारी में तब्दील हो गया। वीडियो में एक युवक कट्टा लहराते दिख रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ कट्टा लहराने वाला युवक भी गांव का ही है। मामले के संदर्भ में हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच जारी है। दोषी का पता चलते ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग

रिपोर्टर

दीपक विश्वकर्मा

FirstBihar संवाददाता