ब्रेकिंग
UCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौताUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौता

बिहार: कमरे में फंदे से लटका मिला 10वीं की छात्रा का शव, मौत की असली वजह तलाश कर रही पुलिस

JEHANABAD: खबर जहानाबाद से आ रही है, जहां एक 18 वर्षीय स्कूली छात्रा का शव उसके ही कमरे में फांसी के फंटे से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वारदात के वक्त घर में

बिहार: कमरे में फंदे से लटका मिला 10वीं की छात्रा का शव, मौत की असली वजह तलाश कर रही पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: खबर जहानाबाद से आ रही है, जहां एक 18 वर्षीय स्कूली छात्रा का शव उसके ही कमरे में फांसी के फंटे से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वारदात के वक्त घर में परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। परिवार के लोग जब घर लौटे तो लड़की का शव कमरे में फंदे से लटका पाया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।


मृतक छात्रा की पहचान घोषी बाजार की रहने वाली 10वीं की छात्रा ईशा कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ईशा का परिवार पिछले तीन-चार साल से शकूराबाद बाजार में किराए पर कमरा लेकर रहता था। मंगलवार की रात परिवार के लोग किसी रिश्तेदार को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी गए थे। बुधवार की सुबह जब परिवार के लोग वापस घर लौटे तो ईशा का शव कमरे में फंदे से लटका पाया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से छात्रा के शव को फंदे से नीचे उतारा और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा कर लेने का भरोसा दिलाया है। छात्रा की मौत के बाद इलाके में लोगों के बीच चर्चा का बाजार गर्म है, जितने लोग उतनी तरह की बातें हो रही हैं।



रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता