ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्प

बिहार में डबल मर्डर की खौफनाक वारदात: दो लोगों की हत्या कर शव को टुकड़ों में काटा, फिर सूटकेस में बंद कर ठिकाने लगा दिया

Bihar Crime News: बिहार के कैमूर जिले में दुर्गावती नदी किनारे दो सूटकेस में कटे हुए मानव शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को आशंका है कि यह डबल मर्डर का मामला है और हत्या कहीं अन्य जगह पर की गई है।

Bihar Crime News
हत्या से सनसनी
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए अपराधियों ने कैमूर जिले में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात को अंजाम दिया है। रामगढ़ थाना क्षेत्र के चौरसिया पुल के नीचे दुर्गावती नदी के किनारे दो लावारिस सूटकेस और क्षत-विक्षत शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।


ग्रामीणों ने रविवार सुबह नदी के पास दो संदिग्ध सूटकेस देखे, जिनसे दुर्गंध आ रही थी। पास जाकर देखने पर पता चला कि उनमें मानव शरीर के कटे हुए अंग भरे हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शवों की स्थिति अत्यंत भयावह है। अपराधियों ने बेरहमी से अंगों को काटकर सूटकेस में भरा और साक्ष्य छिपाने की नियत से उन्हें यहाँ फेंक दिया। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों में एक बच्चा और एक वयस्क शामिल है।


मामले की गंभीरता को देखते हुए कैमूर एसपी हरमोहन शुक्ला ने घटनास्थल का मुआयना किया। एसपी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा दुर्गावती नदी में शरीर के कुछ हिस्से तैरते हुए देखे जाने की सूचना मिली थी। हमारी फॉरेंसिक और फोटोग्राफिक टीम ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है। नदी से दो सूटकेस बरामद हुए हैं जिनमें हाथ, पैर और धड़ जैसे शरीर के विभिन्न अंग मिले हैं। शव काफी हद तक डीकंपोज हो चुके हैं।


एसपी शुक्ला के अनुसार, फिलहाल जिले के किसी भी थाने में ऐसी किसी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं है। पुलिस को संदेह है कि हत्या कहीं और की गई है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी जिलों को सूचित कर दिया गया है ताकि मृतकों की शिनाख्त हो सके। फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि शव कितने पुराने हैं और मृतकों की संख्या कितनी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता