ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..

बिहार : कई जेलों में एक साथ हुई छापेमारी, कैदियों में हड़कंप, मोबाइल, चार्जर, गांजा समेत कई आपत्तिजनक चीजें बरामद

DESK : बिहार में आपराधिक वारदातों में हुई बेतहाशा वृद्धि और इसको लेकर सरकार की हो रही फजीहत के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने अपराधियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। इसक

बिहार : कई जेलों में एक साथ हुई छापेमारी, कैदियों में हड़कंप, मोबाइल, चार्जर, गांजा समेत कई आपत्तिजनक चीजें बरामद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : बिहार में आपराधिक वारदातों में हुई बेतहाशा वृद्धि और इसको लेकर सरकार की हो रही फजीहत के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने अपराधियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। इसको लेकर गुरुवार को राज्य के कई जेलों में एक साथ छापेमारी की गई। जिससे जेल प्रशासन और कैदियों में हड़कंप मच गया है। राजधानी पटना स्थित बेऊर जेल और हाजीपुर, सीवान, अररिया, बेगूसराय, छपरा, मोतिहारी समेत बिहार के कई जेलों में छापेमारी की गई।


पटना के बेऊर जेल में सुबह 4.30 बजे से लगातार तीन घंटे तक छापेमारी चली। छापेमारी के दौरान जेल के अंदर से 5 मोबाइल, चार्जर, गांजा समेत कई आपत्तिजनक सामानों को बरामद किया गया। अचानक हुई छापेमारी से जेल प्रशासन और कैदियों के बीच हड़कंप मच गया। विभिन्न जिलों में भी डीएम, एसपी समेत पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने कैदियों के बैरक की सघन जांच की। 


हाजीपुर जेल में पुलिस ने सुबह सुबह छापेमारी की। एसपी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल के जेल परिसर में पहुंचते ही पुलिसकर्मियों और जेल में बंद कैदियों में अफर-तफरी मच गई। एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जेल के चप्पे चप्पे की तलाशी ली। 


इधर, SDO और SDPO के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीवान मंडल कारा में छापेमारी की। जेल में अधिकारी और पुलिस टीम सभी वार्डों की गहन जांच कर रही है। वहीं, खगड़िया मंडल कारा में भी छापेमारी चल रही है। डीएम और एसपी के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस छापेमारी में शामिल है। छापेमारी से कैदियों में हड़कंप मच गया है।


बेगूसराय मंडल कारा में भी एडीएम, एसडीओ, मुख्यालय डीएसपी, सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने छापेमारी की। छपरा और मोतिहारी जेल में भी सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कैदियों के सभी वार्डों की तलाशी ली गई। छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजन सामानों के बरामद होने की सूचना है।