ब्रेकिंग
प्रेमी की पत्नी को गुमराह करने के लिए प्रेमिका बनी ‘कामवाली’, रूम में रखे लेडीज पर्स ने खोल दी पोललालू-तेजस्वी-राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा झटका11 महीने बाद फिर उठे विशाल-यश की मौत पर सवाल, IG से दोबारा जांच की मांगAnant Singh : अनंत सिंह के बागी तेवर पर संजय झा ने काटी कन्नी! बोले- ‘प्रदेश अध्यक्ष देख रहे हैं मामला’, JDU में सब ठीक है?‘भ्रष्टाचार के बोझ से फिर गिरा निर्माणाधीन पुल’, तेजस्वी यादव ने NDA सरकार पर उठाए सवालप्रेमी की पत्नी को गुमराह करने के लिए प्रेमिका बनी ‘कामवाली’, रूम में रखे लेडीज पर्स ने खोल दी पोललालू-तेजस्वी-राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा झटका11 महीने बाद फिर उठे विशाल-यश की मौत पर सवाल, IG से दोबारा जांच की मांगAnant Singh : अनंत सिंह के बागी तेवर पर संजय झा ने काटी कन्नी! बोले- ‘प्रदेश अध्यक्ष देख रहे हैं मामला’, JDU में सब ठीक है?‘भ्रष्टाचार के बोझ से फिर गिरा निर्माणाधीन पुल’, तेजस्वी यादव ने NDA सरकार पर उठाए सवाल

बिहार : काम पर जा रहा था इलेक्ट्रीशियन, बाइक सवार बदमाशों ने रास्ते में मार डाला, पहले भी हुआ था हमला

ARRAH : बिहार में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म होता दिख रहा है। बेखौफ अपराधी हर दिन हत्या और लूट जैसी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा घटना आरा

बिहार : काम पर जा रहा था इलेक्ट्रीशियन, बाइक सवार बदमाशों ने रास्ते में मार डाला, पहले भी हुआ था हमला
Mukesh Srivastava
3 मिनट

ARRAH : बिहार में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म होता दिख रहा है। बेखौफ अपराधी हर दिन हत्या और लूट जैसी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा घटना आरा की है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के अम्बेडकर कॉलोनी की है। बताया जा रहा है कि युवक बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।


मृतक की पहचान मोती टोला निवासी सुशील कुमार के रूप में की गई है, जो इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह सुशील काम पर जाने की बात कहकर अपनी बाइक पर सवार होकर घर से निकला था। इसी दौरान अंबेडकर कॉलोनी के पास हथियारबंद अपराधियों ने उसे गोली मार दी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर रूप से घायल सुशील को इलाज के लिए अस्पताल लेकर भागे हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।


मृतक सुशील के छोटे भाई ने बताया कि रोज की तरह मंगलवार को भी उसका भाई घर से काम पर जाने के लिए निकला था। इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई। मृतक के भाई ने बताया कि सुशील का गांव के ही दबंगों से विवाद चल रहा था। दबंगों ने 6 महीने पहले भी उसके ऊपर जानलेवा हमला किया था। मृतक के परिजनों ने पुलिस से अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।


पूरे मामले पर एएसपी हिमांशु ने कहा कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। एएसपी ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। एएसपी ने हत्याकांड में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।