ब्रेकिंग
सड़क किनारे मिला 30 वर्षीय युवक का शव, सिर पर धारदार हथियार के निशान; हत्या की आशंका से इलाके में सनसनीPatliputra Township: आज से ही सेटेलाइट टाउनशिप में जमीन की 'खरीद-बिक्री' पर लगी रोक हटाई गई, नगर विकास विभाग का बड़ा फैसला 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए मुखिया जी, मनरेगा भुगतान के बदले मांग रहे थे कमीशनबिहार में हजारों शिक्षकों पर मंडराया खतरा? NIOS से D.El.Ed करने वालों की जांच के आदेश, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टनगर निगम कर्मियों की हड़ताल से पटना बेहाल, तीसरे दिन घरों से नहीं उठा कचरासड़क किनारे मिला 30 वर्षीय युवक का शव, सिर पर धारदार हथियार के निशान; हत्या की आशंका से इलाके में सनसनीPatliputra Township: आज से ही सेटेलाइट टाउनशिप में जमीन की 'खरीद-बिक्री' पर लगी रोक हटाई गई, नगर विकास विभाग का बड़ा फैसला 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए मुखिया जी, मनरेगा भुगतान के बदले मांग रहे थे कमीशनबिहार में हजारों शिक्षकों पर मंडराया खतरा? NIOS से D.El.Ed करने वालों की जांच के आदेश, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टनगर निगम कर्मियों की हड़ताल से पटना बेहाल, तीसरे दिन घरों से नहीं उठा कचरा

बिहार का नवादा बना जामताड़ा! पुलिस ने एकसाथ 20 साइबर अपराधियों को दबोचा

NAWADA: साइबर क्राइम के मामले में बिहार का नवादा जिला जामताड़ा बनता जा रहा है। जिले के अलग अलग इलाकों में साइबर अपराधियों का गैंग सक्रिय है और भोलेभाले लोगों को अपना शिकार बनाते है

बिहार का नवादा बना जामताड़ा! पुलिस ने एकसाथ 20 साइबर अपराधियों को दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: साइबर क्राइम के मामले में बिहार का नवादा जिला जामताड़ा बनता जा रहा है। जिले के अलग अलग इलाकों में साइबर अपराधियों का गैंग सक्रिय है और भोलेभाले लोगों को अपना शिकार बनाते हैं हालांकि पुलिस साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एकसाथ 20 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।


दरअसल, नवादा पुलिस ने एक बार फिर से बड़ी संख्या में साइबर अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। वारसलीगंज थाने की पुलिस ने एक साथ 20 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो बगीचे में बैठकर लोगों से ठगी का काम कर रहे थे। पुलिस ने इन्हें वारसलीगंज थाना क्षेत्र के गौसपुर और टाटी मीर बीघा गांव से गिरफ्तार किया है। 


वारसलीगंज थाने में पकरीबरामा एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक साथ बड़ी संख्या में साइबर अपराधी जुटे हुए हैं और लोगों को फाइनेंस दिलाने के नाम पर ठगी का शिकार बना रहे हैं। इस सूचना के पर छापेमारी की गई और उनकी गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 25 मोबाइल फोन, 125 पन्ने का कस्टमर डाटा और 22 नोटबुक बरामद किए गए हैं।


उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान कई साइबर अपराधी भागने में सफल रहे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी चल रही है। आपको बताते चलें कि नवादा का वारसलीगंज क्षेत्र साइबर अपराधियों का गढ़ माना जाता है। इससे पहले भी कई साइबर अपराधी गिरफ्तार हो चुके हैं।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता