ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

बिहार: ज्वेलरी शॉप में लाखों की चोरी, शटर तोड़कर दूकान में घुसे थे चोर

SARAN: बिहार में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। ताज़ा मामला सारण का है, जहां ज्वेलरी दुकान से चोरों ने लाखों की चोरी कर ली। वारदात मढ़ौरा बाजार सोनारपट्टी स्थित बद्रीनाथ प्र

बिहार: ज्वेलरी शॉप में लाखों की चोरी, शटर तोड़कर दूकान में घुसे थे चोर
First Bihar
2 मिनट

SARAN: बिहार में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। ताज़ा मामला सारण का है, जहां ज्वेलरी दुकान से चोरों ने लाखों की चोरी कर ली। वारदात  मढ़ौरा बाजार सोनारपट्टी स्थित बद्रीनाथ प्रसाद के ज्वेलरी शॉप का है। चोरों ने दुकान की शटर तोड़ दी और अंदर घुस गए। उन्होंने दुकान में रखे लाखों के गहने पर हाथ साफ़ कर दिया। 





सारण के मढ़ौरा बाजार सोनारपट्टी स्थित बद्रीनाथ प्रसाद के ज्वेलरी शॉप से लाखों की चोरी कर ली गई है। शटर तोड़कर चोर अंदर घुसे और दुकान से 15 किलो चांदी और 100 ग्राम सोना लेकर भाग गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। 




घटना की सूचना पाकर डीएसपी इंद्रजीत बैठा के नेतृत्व में पहुंची मढ़ौरा पुलिस, सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाल रही है। वहीं, भारी संख्या में जूटे मढ़ौरा बाजार के व्यवसायी, नगर के कई नेताओं और व्यवसायियों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। वे बाजार में गश्ती बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। 

टैग्स