ब्रेकिंग
जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन हुए निशांत कुमार, हाथ में माइक लेकर गाया भजन, युवाओं से नशे और तंबाकू से दूर रहने की अपीलपुलिस के हाथ नहीं आ रहा था सरकारी शिक्षक… दो थानों को चकमा देकर था फरार, छात्राओं के अश्लील वीडियो केस में आखिरकार गिरफ्तारपहले पैसों में सौदा, फिर जबरन शादी… युवती की आपबीती सुन सिहर उठेंगे आप, महिला दलाल समेत 3 गिरफ्तारबिहार में फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा, CM सम्राट चौधरी ने किया एरियल सर्वे, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशएक रील की चाहत पड़ी भारी… उलाई नदी के गहरे पानी में उतरा युवक, डूबने से दर्दनाक मौतजन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन हुए निशांत कुमार, हाथ में माइक लेकर गाया भजन, युवाओं से नशे और तंबाकू से दूर रहने की अपीलपुलिस के हाथ नहीं आ रहा था सरकारी शिक्षक… दो थानों को चकमा देकर था फरार, छात्राओं के अश्लील वीडियो केस में आखिरकार गिरफ्तारपहले पैसों में सौदा, फिर जबरन शादी… युवती की आपबीती सुन सिहर उठेंगे आप, महिला दलाल समेत 3 गिरफ्तारबिहार में फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा, CM सम्राट चौधरी ने किया एरियल सर्वे, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशएक रील की चाहत पड़ी भारी… उलाई नदी के गहरे पानी में उतरा युवक, डूबने से दर्दनाक मौत

बिहार: जीजा-साले की संदिग्ध मौत से हड़कंप, शराब पार्टी करने के बाद तोड़ा दम

MADHEPURA: बड़ी खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां जहरीली शराब पीने से जीजा और साले की मौत हो गई है। शनिवार की देर शाम चार लोगों ने शराब पार्टी की थी। जिसके बाद सभी की हालत बिगड़ने लगी।

बिहार: जीजा-साले की संदिग्ध मौत से हड़कंप, शराब पार्टी करने के बाद तोड़ा दम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: बड़ी खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां जहरीली शराब पीने से जीजा और साले की मौत हो गई है। शनिवार की देर शाम चार लोगों ने शराब पार्टी की थी। जिसके बाद सभी की हालत बिगड़ने लगी। रविवार की शाम जीजा की ससुराल में ही मौत हो गई जबकि साले ने सोमवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना चौसा थाना क्षेत्र के घोषई की है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।


बताया जा रहा है कि घोषई निवासी सुबोध झा का दामाद आलोक झा ससुराल आया था।शनिवार को जीजा आलोक झा और साले अभिनव और दो अन्य लोगों ने शनिवार की शाम शराब पार्टी की थी। जिसके बाद देर रात सभी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। रविवार को ससुराल वाले जब आलोक को अस्पताल ले गए तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। आनन-फानन में उसके शव को उसके घर सहरसा भेज दिया गया।


आलोक की मौत के बाद परिजनों ने सभी को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।परिजन आनन-फानन में तीनों को भागलपुर स्थित हायर सेंटर में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान साले अभिनव की भी मौत हो गई। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। फिलहाल इस मामले में कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।