ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

बिहार : जीजा के दोस्त ने पहले नाबालिग से किया दुष्कर्म, फिर पंजाब में लगा दी जिस्म की बोली

KISHANGANJ: किशनगंज में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की ने अपने जीजा के दोस्त पर नशीली दवा खिलाकर न सिर्फ रेप बल्कि रेप के बाद जिस्म की बोली लगाने का भी आरोप

बिहार : जीजा के दोस्त ने पहले नाबालिग से किया दुष्कर्म, फिर पंजाब में लगा दी जिस्म की बोली
Mukesh Srivastava
3 मिनट

KISHANGANJ: किशनगंज में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की ने अपने जीजा के दोस्त पर नशीली दवा खिलाकर न सिर्फ रेप बल्कि रेप के बाद जिस्म की बोली लगाने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित लड़की अपने जीजा के घर घूमने गई थी। इसी दौरान जीजा के दोस्त से उसकी मुलाक़ात हुई और धीरे-धीरे बातचीत होने लगी। एक दिन वह लड़की को घूमाने के बहाने घर से बाहर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। अब पीड़ित लड़की ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।


युवती ने बताया कि जिला का दोस्त उसे एल आर पी चौक के पास एक रिश्तेदार के घर ले गया। वहां उसे नशीली दवाई मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाई और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। जैसे ही वह होश में आई, उसने विरोध शुरू कर दिया। लेकिन आरोपी उसे धमकी देने लगा। आरोपी सलमो उर्फ सलमद्दीन पिता कलीमुद्दीन बताया जा रहा है, जिसने रेप के बाद पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर अकील व सगुप्ता के हाथों बेच दिया। दोनों ने मिलकर युवती की जिंदगी बदल दी और उसे लुधियाना ले गए।


यहां उसके साथ हर रोज़ जबरन जिस्मफरोशी का धंधा कराया जाने लगा। इतना ही नहीं, पीड़िता को पीटा भी जाता था। कुछ दिन बाद उसे लेकर चंडीगढ़ ले गए और वहां भी उसके साथ गलत काम करवाया जाता था। अपराधियों ने सभी हदें पार करते हुए उसके जिस्म की बोली लगानी शुरू कर दी। पीड़िता ने बताया कि एक दिन मौका पाकर वह भाग निकली और पड़ोस के ही एक पंजाबी महिला को इस कांड के बारे में बताया। सुनते ही पड़ोसी महिला के होश उड़ गए। उसने तुरंत पंजाब पुलिस को फोन कर सूचना दी।


पंजाब पुलिस की सहायता से पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। सुनते ही परिजन वहां पहुंच गए और युवती को पंजाब से किशनगंज ले आये। युवती ने बहादुरगंज थाना में लिखित आवेदन दिया है कि उसके साथ उसे न्याय चाहिए। दुष्कर्म कर बेचने वाले आरोपियों के खिलाफ आईपीसी व पास्को एक्ट और अन्य सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। फिलहाल पीड़िता का मेडिकल टेस्ट किया जा रहा है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।