ब्रेकिंग
Bihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपBihar News: कोसी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा एयरपोर्ट का रनवे होगा 1000 मीटर, छोटे विमान भरेंगे उड़ानBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाटBihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपBihar News: कोसी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा एयरपोर्ट का रनवे होगा 1000 मीटर, छोटे विमान भरेंगे उड़ानBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाट

बिहार : जर्दा कारोबारी से 10 लाख की लूट, दिनदहाड़े बड़ी लूट से खौफ में व्यवसायी वर्ग

ARARIA : बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी लगातार हत्या और लूट जैसी आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला अररिया जिले का है, ज

बिहार : जर्दा कारोबारी से 10 लाख की लूट, दिनदहाड़े बड़ी लूट से खौफ में व्यवसायी वर्ग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARARIA : बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी लगातार हत्या और लूट जैसी आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला अररिया जिले का है, जहां अपराधियों ने एक जर्दा व्यवसायी से हथियार के बल पर 10 लाख रूपए लूट लिए और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गये। घटना फारबिसगंज के केशरी टोला की है। दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात के बाद स्थानीय दुकानदारों में खौफ का माहौल है।


बताया जा रहा है कि शनिवार को हथियारों से लौस तीन अपराधी केशव टोला स्थित पान मसाला की थोक दुकान विन्ध्वासिनी में अचानक घुस गए और 10 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। दुकान के मालिक महेश भगत ने बताया कि अपराधी तीन की संख्या में आए थे। तीनों अपराधी एक ही बुलेट पर सवार थे और चेहरे पर मास्क लगाए हुए थे।


अपराधियों को पकड़ने के लिए दुकान के मालिक ने अपने सहयोगियों के साथ करीब 5 किलोमीटर तक उनका पीछा किया लेकिन अपराधी चकमा देकर निकल गए। पड़ित व्यवसायी द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद डीएसपी रामपुकार सिंह, थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेन्दु पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की।


फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद व्यापारी वर्ग दहशत में है। स्थानीय व्यवसायियों ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।