ब्रेकिंग
Jamui Case: नंदन यादव से लेकर पिता गनौरी तक, दोनों की पूरी क्राइम कुंडली आई सामने; 23 साल पुराने डबल मर्डर से जुड़ा कनेक्शनBihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटJamui Case: नंदन यादव से लेकर पिता गनौरी तक, दोनों की पूरी क्राइम कुंडली आई सामने; 23 साल पुराने डबल मर्डर से जुड़ा कनेक्शनBihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूट

कोलकाता के ट्रक ड्राइवर को जमुई की लड़की से हो गया प्यार, आधी रात मिलने पहुंचा तो लोगों ने कर दी पिटाई

आधी रात में प्रेमिका घर आकर मिलना एक प्रेमी को महंगा पड़ गया। उसकी लोगों ने जमकर पिटाई कर दी जिससे बुरी तरह वो घायल हो गया। उसका कहना है कि प्रेमिका के बुलावे पर ही वो कोलकाता से जमुई आया था। दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं।

BIHAR POLICE
प्रेमी की पिटाई
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

jamui news: कोलकाता के एक ट्रक ड्राइवर को बिहार के जमुई जिले की रहने वाली एक लड़की से प्यार हो गया। दोनों के बीच मोबाइल पर घंटों बातचीत भी होने लगी। प्रेमिका के बुलावे पर प्रेमी कोलकाता से ट्रेन पकड़कर अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए जमुई आया और आधी रात प्रेमिका के घर पहुंच गया। लेकिन तभी लड़की के परिजन और ग्रामीणों ने उसे देख लिया फिर क्या था युवक की मौके पर ही जमकर धुनाई कर दी गयी। जिसके बाद ग्रामीणों ने डायल 112 को फोन लगाया और इस बात की सूचना दी। लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। 


मामला जमुई के झाझा प्रखंड के बेलाटांड़ गांव का है जहां प्रेमिका से देर रात मिलने पहुंचे युवक की लड़की के घरवालों और ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद इसकी सूचना उन्होंने डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले युवक को किया गया। पिटाई से घायल युवक को अगले दिन गुरुवार की सुबह 10:00 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना बुधवार की मध्य रात्रि 1:00 बजे की है। 


घायल युवक की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के कुम्हेनी गांव निवासी शंभु यादव के पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि पवन कुमार कोलकाता में रहकर ट्रक चलाता है और वह एक साल से बेलाटांड़ की एक लड़की से प्रेम करता है। दोनों के बीच फोन पर बातें होती हैं। घायल पवन कुमार ने बताया कि लड़की मिलने के लिए उसे बुलाई थी। उसके बाद वह कोलकाता से लड़की के घर मिलने के लिए पहुंच था। 


इसी दौरान दोनों के मिलने की जानकारी लड़की के परिवारवालों को हो गई। जिसके बाद उसे पकड़कर जमकर धुनाई कर दी गई ।पवन ने मारपीट का आरोप चंदन सहित लड़की के परिवारवालों व अन्य अज्ञात पर लगाया है। पवन की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता