ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

बिहार : जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, जमकर चली लाठियां, 6 लोग हो गए घायल

BAGAHA : बिहार में एक तरह जहां बेखौफ अपराधी हत्या, लूट, दुष्कर्म जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं वहीं दूसरी तरह आपसी विवाद में खून बहाने का सिलसिल

बिहार :  जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, जमकर चली लाठियां, 6 लोग हो गए घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BAGAHA : बिहार में एक तरह जहां बेखौफ अपराधी हत्या, लूट, दुष्कर्म जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं वहीं दूसरी तरह आपसी विवाद में खून बहाने का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। छोटी- छोटी बात पर लोग एक दूसरे का खून बहाने से परहेज नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला पश्चिम चंपारण के बगहा का है, जहां मामूली विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया और दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।


दरअसल, बगहा के रामनगर थाना क्षेत्र के रामनगर लौरिया मार्ग स्थित एक पक्ष के लोग खेत में गन्ने की फसल लगा रहे थे। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोग खेत में पहुंचे और गन्ना लगाने से रोकने लगे। पहले पक्ष के लोगों ने इस बात विरोध जताया। जिसके बाद दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए।


देखते ही देखते आपसी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्ष के लोग लाठी और डंडा लेकर खेत में पहुंच गए और एक-दसरे पर लाठियां बरसाने लगे। जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान मारपीट में 6 लोग घायल हो गए।


इधर, मारपीट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्ष के लोगों शांत कराया और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले में रामनगर पुलिस ने केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की मानें तो मारपीट में घायल लोगों को इलाज के लिए भेज दिया गया है और दोनों पक्ष के लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता