ब्रेकिंग
सहरसा एयरपोर्ट के विकास की राह हुई आसान, AAI ने ₹42.52 करोड़ की निविदा जारी कीअचानक बिहार के नेता बन गए मॉडल, क्यों हो रही इस रेट्रो ट्रेंड की चर्चा?छात्रा से छेड़खानी के आरोप में स्कूल में ग्रामीणों ने किया हंगामा, आरोपी शिक्षक गिरफ्तारजमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा सहरसा एयरपोर्ट के विकास की राह हुई आसान, AAI ने ₹42.52 करोड़ की निविदा जारी कीअचानक बिहार के नेता बन गए मॉडल, क्यों हो रही इस रेट्रो ट्रेंड की चर्चा?छात्रा से छेड़खानी के आरोप में स्कूल में ग्रामीणों ने किया हंगामा, आरोपी शिक्षक गिरफ्तारजमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा

बिहार : जमीन के टुकड़े के लिए भाई ने ही कर दिया भाई पर कुल्हाड़ी से वार, हमले में चार लोग घायल

GOPALGANJ : खबर गोपालगंज से है, जहां जमीनी विवाद में एक भाई ने दूसरे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंचे लोगों पर भी कुल्हाड़ी से वार कर दिया। दो पक्षो

बिहार : जमीन के टुकड़े के लिए भाई ने ही कर दिया भाई पर कुल्हाड़ी से वार, हमले में चार लोग घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ : खबर गोपालगंज से है, जहां जमीनी विवाद में एक भाई ने दूसरे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंचे लोगों पर भी कुल्हाड़ी से वार कर दिया। दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के भागवत परसा गांव की है।


बताया जा रहा है कि एक भाई ललन प्रसाद अपने घर के दरवाजे पर बैठकर दीवार का प्लास्टर करवा रहे था। तभी उसका भाई बसंत कुमार टांगी लेकर मौके पर पहुंच गया और हमला बोल दिया। इस दौरान एक महिला ने आरोपी को पकड़ा तो उसने उस पर भी हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव करना चाहा तो आरोपी ने उनपर भी कुल्हाड़ी से वार किया।


इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने गांव में पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। दोनों पक्ष के लोगों के बयान पर अलग-अलग केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के जांच में जुटी है।