ब्रेकिंग
‘पहले सीढ़ी लाइए, तभी बनेगा फेज’… भागलपुर में बिजली विभाग का अजब फरमान, 16 घंटे गुल रही बिजलीआधी रात भरभराकर गिरा मिट्टी का मकान, मलबे में दबा पूरा परिवार; 12 वर्षीय मासूम की मौतपैसों के विवाद में खूनी खेल, 20 वर्षीय युवक को मारी गोली; मौके पर ही दर्दनाक मौतAnant Singh पटना स्नातक सीट पर JDU में घमासान! नीरज कुमार को हरवाएंगे बाहुबली अनंत सिंह , विपक्षी कैंडिडेट को दिया खुला समर्थन...Bihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह ‘पहले सीढ़ी लाइए, तभी बनेगा फेज’… भागलपुर में बिजली विभाग का अजब फरमान, 16 घंटे गुल रही बिजलीआधी रात भरभराकर गिरा मिट्टी का मकान, मलबे में दबा पूरा परिवार; 12 वर्षीय मासूम की मौतपैसों के विवाद में खूनी खेल, 20 वर्षीय युवक को मारी गोली; मौके पर ही दर्दनाक मौतAnant Singh पटना स्नातक सीट पर JDU में घमासान! नीरज कुमार को हरवाएंगे बाहुबली अनंत सिंह , विपक्षी कैंडिडेट को दिया खुला समर्थन...Bihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह

बिहार: जमीन के टुकड़े के लिए खून के प्यासे बन गए सगे भाई, भरी पंचायत में जमकर चलीं लाठियां

MADHEPURA: बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अपसी विवाद में खून बहाने का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा है

बिहार: जमीन के टुकड़े के लिए खून के प्यासे बन गए सगे भाई, भरी पंचायत में जमकर चलीं लाठियां
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अपसी विवाद में खून बहाने का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला मधेपुरा से सामने आया है, जहां जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में महिला समेत कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सदर प्रखंड के साहुगढ़ हुलास टोला स्थित वार्ड संख्या 11 की है।


बताया जा रहा है कि साहुगढ़ हुलास टोला स्थित वार्ड संख्या 11 रमेश साह का अपने सगे भाई से वर्षों से जमीन का विवाद चल रहा था। घर के बंटवारे को लेकर मुखिया की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई थी। लेकिन बैठक से ठीक पहले दोनों भाइयों में किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई की दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई।


इसी दौरान रमेश साह के भाई उमेश साह ने लाठी और रॉड से उसपर हमला बोल दिया। बीच बचाव करने पहुंची रमेश साह की पत्नी को भी गंभीर चोट लग गई। जिससे मंजू देवी और रमेश साह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान एक और शख्स भी जख्मी हो गया। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।