ब्रेकिंग
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम

बिहार : इंतजार करती रह गई दुल्हन, नहीं पहुंची बारात, बुलेट नहीं मिला तो दूल्हे ने शादी से किया इनकार

MOTIHARI : सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा चलाए जा रहे समाज सुधार अभियान का असर लोगों पर होता नहीं दिख रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोतिहारी से इस अ

बिहार : इंतजार करती रह गई दुल्हन, नहीं पहुंची बारात, बुलेट नहीं मिला तो दूल्हे ने शादी से किया इनकार
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MOTIHARI : सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा चलाए जा रहे समाज सुधार अभियान का असर लोगों पर होता नहीं दिख रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोतिहारी से इस अभियान की शुरुआत की थी लेकिन, मोतिहारी में ही दहेज नहीं देने के कारण एक बेटी की शादी होते होते रह गई। दहेज में बुलेट और 50 हजार रूपए नहीं मिलने से नाराज दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन सजधज कर तैयार बैठी रही, लेकिन बारात नहीं पहुंची।


घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी दीक्षित पंचायत की है। जानकारी के मुताबिक पन्नालाल साह की बेटी की शादी मुजफ्फरपुर के पारु थाना क्षेत्र के जाफरपुर निवासी शंभू साह के बेटे चंदन से तय हुई थी। शादी की सभी तैयारियां हो चुकी थीं। शादी का मंडप सज धजकर तैयार था और बारातियों के लिए भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई थी। वधू पक्ष के लोग बारात का इंतजार कर रहे थे। काफी देर बीतने के बाद जब बारात नहीं पहुंची तो लड़की के पिता ने लड़के वालों को फोन किया।


जिसके बाद लड़के वालों की तरफ से कहा गया कि दहेज के रूप में 50 हजार रूपए कैश और बुलेट उन्हें नहीं मिला है, इसलिए बारात नहीं आएगी। लड़के वालों की यह बात सुनकर लड़की के पिता और परिजनों में कोहराम मच गया। जैसे ही इस बात की खबर ग्रामीणों को लगी, उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दी। जिसके बाद कुछ ग्रामीण और मुखिया लड़की के पिता को लेकर लड़के के घर पहुंचे। लड़के के घर में सिर्फ महिलाएं थी घर के सभी पुरुष सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए थे।


पीड़ित पिता ने बताया कि बेटी की शादी के लिए अपने सामर्थ्य के अनुसार लड़के वालों को दहेज दिया था। पन्नालाल ने जमीन बेचकर आभूषण समेत करीब 12 लाख रूपए दहेज के रूप में लड़के वालों को दिए थे। बारात के स्वागत के लिए हर प्रकार की व्यवस्था की गई थी। सभी तैयारियां हो चुकी थी, बस बारात आने का इंतजार हो रहा था लेकिन लड़के वाले 50 हजार रूपए कैश और बुलेट की मांग करने लगे और बारात नहीं आई। पीड़ित पिता ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है, देखनेवाली बात होगी कि पुलिस दहेज दानवों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।