ब्रेकिंग
पति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसअजब-गजब खेल : अंचल अधिकारी ने 5 के खिलाफ केस दर्ज कराया...24 घंटे में ही आईओ ने छठे का नाम घुसाकर केस डायरी कोर्ट में भेज दिया...पर खुल गई पोल पटना यूनिवर्सिटी की LLB प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र वायरल! मोबाइल से फोटो खींचकर WhatsApp पर भेजने का आरोपपटना नगर निगम कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, आयुक्त यशपाल मीणा ने की काम पर लौटने की अपीलपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसअजब-गजब खेल : अंचल अधिकारी ने 5 के खिलाफ केस दर्ज कराया...24 घंटे में ही आईओ ने छठे का नाम घुसाकर केस डायरी कोर्ट में भेज दिया...पर खुल गई पोल पटना यूनिवर्सिटी की LLB प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र वायरल! मोबाइल से फोटो खींचकर WhatsApp पर भेजने का आरोपपटना नगर निगम कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, आयुक्त यशपाल मीणा ने की काम पर लौटने की अपील

बिहार: इंटर की छात्रा की हत्या से हड़कंप, घर में सोए हालत में बदमाशों ने मारी गोली

SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने घर में सो रही इंटर की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। कमरे की खिड़की खुली थी, जिसका फायदा उठाकर बदमाशों ने छात्रा को गो

बिहार: इंटर की छात्रा की हत्या से हड़कंप, घर में सोए हालत में बदमाशों ने मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने घर में सो रही इंटर की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। कमरे की खिड़की खुली थी, जिसका फायदा उठाकर बदमाशों ने छात्रा को गोली मार दी। घटना डुमरा थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी की है।


इस घटना के बाद मृतक छात्रा के परिजनों में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई है। किस कारण से बदमाशों ने छात्रा की जान ले ली फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतका की पहचान ज्योति कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ज्योति घर में अपने दो भाइयों तथा दादा के साथ सोई थी। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने खिड़की से गोली चलाई जो ज्योति के सिर में जाकर लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता