ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

बिहार : हॉस्टल के कमरे में मासूम बच्ची के साथ हैवानियत, कॉपी चेक करने के बहाने स्कूल संचालक ने किया गंदा काम

MUNGER: शर्मसार करने वाली घटना मुंगेर से सामने आ रही है, जहां एक स्कूल संचालक ने 10 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है। आरोपी स्कल संचालक ने हॉस्टल में रहने वाल

बिहार : हॉस्टल के कमरे में मासूम बच्ची के साथ हैवानियत, कॉपी चेक करने के बहाने स्कूल संचालक ने किया गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER:  शर्मसार करने वाली घटना मुंगेर से सामने आ रही है, जहां एक स्कूल संचालक ने 10 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है। आरोपी स्कल संचालक ने हॉस्टल में रहने वाली बच्ची को कॉपी चेक करने के बहाने अपने कमरे में बुलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने बच्ची के हिदायत दी कि उसने यह बात किसी को बताई तो अंजाम बुरा होगा। पीड़ित बच्ची की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।


शेखपुरा के बरबीघा थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है। आरोपी स्कूल संचालक रंजीत कुमार सिन्हा फरार बताया जा रहा है, जिसे पुलिस तलाश रही है। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार को बच्ची ने घर फोन कर कहा था कि उसकी तबीयत खराब है और वह घर जाना चाहती है। जब बच्ची को लाने के लिए उसकी दादी स्कूल पहुंची तो संचालक उसे ले जाने से मना करने लगा लेकिन, दादी बच्ची को घर ले आई। घर पहुंचते ही पीड़िता ने अपनी आपबीती परिजनों को सुनाई। 


जानकारी के मुताबिक़ बच्ची पिछले तीन साल से स्कूल के हॉस्टल में रह रही थी। इसके माता-पिता दिल्ली में प्राइवेट जॉब करते हैं। लड़की बरबीघा प्रखंड के एक गांव की रहने वाली है। स्कूल का संचालक भी उसी गांव का रहने वाला है। इस हॉस्टल में लगभग एक सौ बच्चे रहते थे। घटना के बाद कई परिजन अपने बच्चों को यहां से वापस घर ले गए। फिलहाल संचालक स्कूल में ताला लगाकर फरार है।