ब्रेकिंग
12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए मुखिया जी, मनरेगा भुगतान के बदले मांग रहे थे कमीशनबिहार में हजारों शिक्षकों पर मंडराया खतरा? NIOS से D.El.Ed करने वालों की जांच के आदेश, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टनगर निगम कर्मियों की हड़ताल से पटना बेहाल, तीसरे दिन घरों से नहीं उठा कचराबिहार में रफ्तार का कहर, बैंक जा रही महिला को ट्रक ने कुचला; मौके पर मौत, NH-31 पर घंटों हंगामाबिहार को रेलवे की बड़ी सौगात, 976 करोड़ के प्रोजेक्ट से बदलेगी पटना रूट की तस्वीर; दौड़ेंगी 22 नई ट्रेनें12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए मुखिया जी, मनरेगा भुगतान के बदले मांग रहे थे कमीशनबिहार में हजारों शिक्षकों पर मंडराया खतरा? NIOS से D.El.Ed करने वालों की जांच के आदेश, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टनगर निगम कर्मियों की हड़ताल से पटना बेहाल, तीसरे दिन घरों से नहीं उठा कचराबिहार में रफ्तार का कहर, बैंक जा रही महिला को ट्रक ने कुचला; मौके पर मौत, NH-31 पर घंटों हंगामाबिहार को रेलवे की बड़ी सौगात, 976 करोड़ के प्रोजेक्ट से बदलेगी पटना रूट की तस्वीर; दौड़ेंगी 22 नई ट्रेनें

बिहार: होने वाले पति के साथ माता के दर्शन करने गई थी युवती, बीच रास्ते में बदमाशों ने किया गैंगरेप

BAGAHA: बड़ी खबर बगहा से आ रही है, जहां एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना पर्यटन नगरी वाल्मीकिनगर की है। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे एक बदमाश को ग्रामीणों ने धर

बिहार: होने वाले पति के साथ माता के दर्शन करने गई थी युवती, बीच रास्ते में बदमाशों ने किया गैंगरेप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BAGAHA: बड़ी खबर बगहा से आ रही है, जहां एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना पर्यटन नगरी वाल्मीकिनगर की है। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे एक बदमाश को ग्रामीणों ने धर दबोचा और उसे पुलिस से हवाले कर दिया। बाद में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है।


बताया जा रहा है कि पीड़ित युवती अपने होने वाले पति के साथ नर देवी स्थान माता के दर्शन के लिए गई थी। मंदिर से लौटने के दौरान बीच रास्ते में दो बदमाशों ने युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं दोनों आरोपियों ने युवती का अश्लील वीडियो भी बनाया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और एक आरोपी को धर दबोचा जबकि एक मौके से फरार हो गया है। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे कड़ी पूछताछ में जुटी है।


गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने वाल्मीकीनगर थाना में पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बता दें कि बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे हत्या, लूट और दुष्कर्म जैसी वारदातों को अंजाम देने में परहेज नहीं कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता