ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

Bihar Crime News: शराबबंदी के बाद बिहार में सूखे नशे का चलन बढ़ा! तीन करोड़ की हेरोइन के साथ चार स्मगलर अरेस्ट

Bihar Crime News: बिहार में शराबबंदी के बाद सूखे नशे का चलन बढ़ रहा है। भोजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बाद सूखे नशे का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। शराब के साथ साथ सूखे नशे की खेप भी लगातार पकड़ी जा रही है। इसी कड़ी में भोजपुर पुलिस ने एक कार से तीन करोड़ की हेरोइन को जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ जारी है।


दरअसल, भोजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार हेरोइन तस्करों को तीन किलो हेरोइन समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा जब्त हेरोइन का सरकारी मूल्य लगभग तीन करोड़ रुपये है। सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि भोजपुर एसपी को जिले में भारी मात्रा में नशीले पदार्थों के आने की गुप्त सूचना मिली थी।


जिसके बाद कई थाना क्षेत्र में एसएच, एनएच एवं अन्य रास्तों पर निगरानी बढ़ा दी गई एवं वाहनों की जांच पड़ताल शुरू की गई। इसी क्रम में गुरुवार की सुबह सुबह गीधा थाना क्षेत्र के गीधा ओवरब्रिज के पास एक कार कायमनगर की ओर से आकर तेजी से अंडरपास की ओर बढ़ी ही थी कि गश्त और निगरानी कर रही गीधा पुलिस ने उस कार की संदिग्ध देख उसे रुकने का इशारा किया, तो वे भागने लगे। जिसे पुलिस ने चारो तरफ से घेर लिया।


जब कार की तलाशी ली गयी तो उसमें चार युवक सवार मिले, जिन्होंने पुलिस के सवालों का उचित जवाब नहीं दिया। गीधा पुलिस ने जब थानाध्यक्ष टिंकू कुमार के नेतृत्व में कार की जांच पड़ताल में तीन किलोग्राम हेरोइन समेत अन्य कई चीजें पाई गई। कार में सवार चारों युवकों को धर दबोचा गया। पकड़े गए चारों युवक भोजपुर जिले के ही हैं।


पकड़े गए चारों तस्कर में चालक कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैया बलुआ निवासी लक्ष्मण लाल का पुत्र विशाल कुमार, उदवंतनगर के छोटकी सासाराम निवासी राजकुमार राम के पुत्र अरुण कुमार, शाहपुर थाना क्षेत्र के रानीसागर निवासी और वर्तमान में आरा के मौलाबाग़ में रह रहे अजय कुमार पंडित के पुत्र अभिषेक पंडित और बबुरा थाना क्षेत्र के देवरिया निवासी मिथिलेश्वर सिंह का पुत्र राहुल सिंह शामिल हैं।


पुलिस ने बताया कि पकड़े गए चारों तस्करों से पूछताछ की गई है। पुलिस ने एक कार, तीन किलों स्मैक, पांच मोबाइल, दस एटीएम कार्ड, समेत अन्य समान भी जब्त किया है। पकड़े गए सभी अभियुक्तों पर एनडीपीएस एकर के तहत केस दर्ज की गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता